Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»एशिया कप में भारत की जीत के बाद लगता है कांग्रेस ‘कोमा में चली गई है’ : भाजपा
Country

एशिया कप में भारत की जीत के बाद लगता है कांग्रेस ‘कोमा में चली गई है’ : भाजपा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 29, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एशिया कप में भारत की जीत के बाद लगता है कांग्रेस ‘कोमा में चली गई है’ : भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद विपक्षी पार्टी संभवत: ‘कोमा की स्थिति’ में चली गई है. सत्तारूढ. दल ने कहा कि कांग्रेस नेता पाकिस्तान की हार से ज्यादा दुखी लग रहे हैं और यह बिल्कुल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसा है, जब वे ”भारतीय सेना को उसके जबरदस्त हमले के लिए बधाई देने के लिए खुद को तैयार नहीं कर पाए”. भारत ने रविवार को फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपना रिकॉर्ड नौवां एशिया कप खिताब जीता.

भाजपा के राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पाकिस्तान पर भारत की जीत की प्रशंसा करते हुए कहा, ”यह बात दुर्भाग्यपूर्ण है, हालांकि आश्चर्यजनक नहीं है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की ओर से अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोई बधाई संदेश नहीं आया है.” त्रिवेदी ने कहा कि इससे स्पष्ट नजर आता है कि कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में हर तरह का दुष्प्रचार का समर्थन करने को तैयार है, चाहे वो अंतरराष्ट्रीय कूटनीति हो या खेल का मैदान.

उन्होंने कहा, ”खेल को राजनीति से अलग रखिए. आप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जो भी हताशा, ईष्र्या, नफरत रखते हों लेकिन भारतीय क्रिकेटरों के शानदार प्रदर्शन पर काली छाया मत डालिए.” पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर हमारी राष्ट्रीय टीम को टूर्नामेंट में तीन बार पाकिस्तान को हराने और एशिया कप जीतने के लिए बधाई देने वाला एक भी पोस्ट नहीं आया.”

उन्होंने कहा, ”ऐसा लगता है कि एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत ने राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस को कोमा की हालत में पहुंचा दिया है.” मालवीय ने आरोप लगाया, ”जैसे ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब वे भारतीय सेना को बधाई देने के लिए खुद को तैयार नहीं कर पाए, वैसे ही अब वे भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता का जश्न मनाने में राष्ट्र के साथ शामिल होने से पहले मोहसिन नकवी और पाकिस्तान में अपने अन्य आकाओं से अनुमति का इंतजार करते दिख रहे हैं.” उन्होंने कहा, ”एक बार फिर पाकिस्तान, राहुल गांधी और कांग्रेस एक ही तरफ नजर आ रहे हैं.” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान पर जीत के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ प्रतीकात्मक तुलना करते हुए बधाई दी थी.

मोदी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ”खेल के मैदान पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’! नतीजा वही है – भारत जीतता है!” कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम से यह सीखने की जरूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान युद्धविराम नहीं करते.

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ” प्रधानमंत्री जी, पहली बात तो एक क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है. दूसरी बात, अगर आपने तुलना कर ही दी, तो आपको भारतीय टीम से यह सीखने की ज.रूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान सीज.फायर नहीं करते.” महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सकपाल ने नागपुर में प्रधानमंत्री की टिप्पणी की आलोचना की.

उन्होंने कहा, ”यह पहली बार नहीं है, जब भारत ने एशिया कप जीता है. हमें अपनी टीम की जीत पर गर्व है, लेकिन प्रधानमंत्री की नीति हर चीज का ध्रुवीकरण करने की है, चाहे वह हवा हो, पानी हो या खेल ही क्यों न हो.” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ”राष्ट्र की गरिमा का ध्यान नहीं रखते”, जिसका अंदाजा ”ऐसे जश्न के मौकों पर उनके बयानों से लगाया जा सकता है.” वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीम खान ने भाजपा पर हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए था.

उन्होंने कहा, ”जिस तरह से पड़ोसी देश ने हाल के दिनों में हमारे नागरिकों के साथ व्यवहार किया है, उन्होंने हमारी महिलाओं के ‘सिंदूर’ मिटा दिए, कम से कम हमें उनके साथ नहीं खेलना चाहिए था…भारतीय टीम ने हमेशा समर्पण के साथ प्रदर्शन किया है और देश का सम्मान बढ.ाया है… हर चीज का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.” भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के मीडिया प्रमुख नवनाथ बान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए देश पहले है, जबकि कांग्रेस के लिए ”पाकिस्तान पहले है”.

बान ने कहा कि कांग्रेस भारत की जीत से खुश नहीं दिखी और ”पाकिस्तान की हार से ज्यादा दुखी” लग रही थी. प्रधानमंत्री की तुलना का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, ”ऑपरेशन सिंदूर भारत के आत्मविश्वास का प्रतीक है और आतंकवादियों को करारा जवाब है.” भाजपा नेता ने तर्क दिया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ”सैनिकों की वीरता और खिलाड़ियों की उपलब्धियों” को प्रभावी ढंग से जोड़ा है और इसे ‘नए भारत’ का प्रतीक बताया है. बान ने कहा, ”भारत हमेशा खेल भावना से खेलता है, लेकिन ताकत और ईमानदारी से जीतता है.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता भारत की जीत से ‘बेचैन’ महसूस करते हैं. बान ने दावा किया कि कांग्रेस का ‘डीएनए पाकिस्तान की ओर झुकाव रखने वाला है’.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleअंग्रेजों ने नहीं, भारतीय सैनिकों ने हमें ओटोमन से आजाद कराया: हाइफा शहर के मेयर
Next Article महासमुन्द : ग्रामीण युवक एवं युवतियों के लिए डेस्कटाॅप पब्लिशिंग में निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.