Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»राव नरेंद्र की नियुक्ति का अब पूर्व मंत्री संपत सिंह ने किया विरोध, बोले: नुकसान की भरपाई नामुमकिन
Country

राव नरेंद्र की नियुक्ति का अब पूर्व मंत्री संपत सिंह ने किया विरोध, बोले: नुकसान की भरपाई नामुमकिन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
राव नरेंद्र की नियुक्ति का अब पूर्व मंत्री संपत सिंह ने किया विरोध, बोले: नुकसान की भरपाई नामुमकिन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/चंडीगढ़: कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई में विरोध के स्वर उठना जारी हैं और इसी क्रम में पूर्व मंत्री संपत सिंह ने दावा किया है कि ‘सरकार चोरी’ करने वाले को ही फिर से पार्टी सौंप दी गई तथा इस नुकसान की भरपाई नामुमकिन है।

पार्टी ने बीते 29 सितंबर को राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाया था। हरियाणा में लंबे समय से गुटबाजी का सामना कर रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में हार के करीब एक साल बाद ये नियुक्तियां कीं। राव नरेन्द्र सिंह को हुड्डा का करीबी माना जाता है।

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के विरोधी माने जाने वाले संपत सिंह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी के नेतृत्व में 2005 में 67 सीटें आने के बाद लगातार पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले को फिर से पार्टी सौंप दी गई है। एक साल के मंथन के बाद क्या यही बदलाव है? युवाओं को आगे क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा? सरकार चोरी का जिम्मेदार ही अब पार्टी का झंडा बुलंद करेगा?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘इस क्षति की पूर्ति होना सिर्फ मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। इस निर्णय से पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हताश हैं और जनता में अविश्वसनीयता की स्थिति है।’’

इससे पहले, राव नरेंद्र की नियुक्ति के कुछ देर बाद ही पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय ंिसह यादव ने कहा था कि पार्टी को राज्य में अपने “गिरते ग्राफ” पर आत्ममंथन करने की जरूरत है। यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा था, ‘‘हरियाणा में कांग्रेस पार्टी के लगातार गिरते ग्राफ को देखते हुए आज लिए गए निर्णय पर पार्टी को आत्म निरीक्षण करने की आवश्यकता है।

राहुल गांधी जी की इच्छा थी कि हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष एक ऐसे व्यक्ति को बनाया जाए जिसकी छवि पूरी तरह साफ-सुथरी, बेदाग और युवा नेतृत्व की पहचान रखने वाली हो। लेकिन आज का निर्णय इसके ठीक उलट दिखाई देता है। इस वजह से पार्टी कार्यकर्ताओं और कैडर का मनोबल बिलकुल गिर गया है।’’ कांग्रेस की हरियाणा इकाई मुख्य रूप से दो गुटों- हुड्डा गुट और इनके विरोधी गुट में बंटी हुई मानी जाती है। राव नरेंद्र सिंह की नियुक्ति के बाद कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने ‘एक्स’ पर बधाई दी, लेकिन राज्य में पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने ‘एक्स’ पर कोई बधाई संदेश पोस्ट नहीं किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइतिहास और बलिदान की मिसाल: गुरु बालक दास पर बनी फिल्म की तारीफें, छत्तीसगढ़ में टैक्स
Next Article जो सपने रह गये अधूरे, अब उन्हें मौका है पूरा करने का : संजय श्रीवास्तव
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.