Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»छात्राओं को धमकाने, अपराध के लिए उकसाने के आरोप में चैतन्यानंद की सहयोगी गिरफ्तार
Country

छात्राओं को धमकाने, अपराध के लिए उकसाने के आरोप में चैतन्यानंद की सहयोगी गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छात्राओं को धमकाने, अपराध के लिए उकसाने के आरोप में चैतन्यानंद की सहयोगी गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. स्वयंभू बाबा चैतन्यानंद सरस्वती द्वारा छात्राओं के कथित उत्पीड़न के सिलसिले में यहां एक निजी संस्थान की एसोसिएट डीन और वरिष्ठ संकाय सदस्य सहित तीन महिला अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एसोसिएट डीन श्वेता शर्मा, कार्यकारी निदेशक भावना कपिल और वरिष्ठ संकाय सदस्य काजल के रूप में हुई है. उनपर अपराध के लिए उकसाने, धमकाने और सबूत नष्ट करने के आरोप हैं. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इन तीनों ने सरस्वती (62) के निर्देशों का पालन करने तथा अनुशासन और समय की पाबंदी के बहाने छात्राओं पर दबाव बनाने की बात स्वीकार की. पुलिस ने कहा कि वे पीड़िताओं को धमकाती थीं और उन्हें सरस्वती के अश्लील संदेशों को अपने फोन से हटाने के लिए मजबूर करती थीं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अल्मोड़ा में एक पुलिस दल ने कथित अतिथि गृह का दौरा किया, जहां सरस्वती कथित तौर पर छात्राओं के साथ रुका था. उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन से बरामद डिजिटल साक्ष्य कथित तौर पर दर्शाते हैं कि सरस्वती ने एक ‘मैसेजिंग एप्लिकेशन’ पर बने ‘योग ग्रुप’ पर साझा की गई छात्राओं की तस्वीरों पर अनुचित टिप्पणियां कीं.

सरस्वती को पिछले रविवार को आगरा से गिरफ्तार किया गया था. पुलिस पहले उसे जांच और पहचान के लिए दिल्ली स्थित निजी संस्थान के परिसर में ले गई थी, जहां उसने 17 छात्राओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था. जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को तलाशी के दौरान, पुलिस ने उसके परिसर से अश्लील सामग्री, एक ‘सेक्स टॉय’ और कई सीडी जब्त कीं.

जांचकर्ताओं ने सरस्वती के ‘अश्लील चैट रिकॉर्ड’ भी बरामद किए, जिसमें वह महिलाओं को “बेबी डॉल” कहकर संबोधित करता था और उन्हें विदेशों में ग्राहकों को कथित तौर पर पेशकश करता था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के एक नेता के साथ फर्जी तस्वीरों सहित कई तस्वीरें भी जब्त की गईं.

सरस्वती पर महिलाओं को ‘फ्लाइट स्टीवर्ड’ या उनके संस्थान में नौकरी का वादा करके लुभाने और इन बहानों का इस्तेमाल व्यक्तिगत बातचीत शुरू करने के लिए करने का आरोप है. पुलिस ने कहा कि उसका कार्यालय महिलाओं को प्रभावित करने के लिए एक ‘लक्जरी सुइट’ जैसा बनाया गया था, और वह अक्सर महंगे उपहार देता था और उनसे योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करने के लिए कहता था. जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”सरस्वती का रवैया किसी भी तरह के अपराधबोध या पछतावे को नहीं दर्शाता है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत और चीन इस महीने सीधी उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगे: विदेश मंत्रालय
Next Article गांधीजी RSS कार्यप्रणाली में जातिगत भेदभाव न होने से बहुत प्रभावित थे: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.