Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»‘विजय अहंकारी और पैसों के भूखे’, सीएम स्टालिन का आरोप- करूर भगदड़ पर राजनीति कर रही भाजपा
Country

‘विजय अहंकारी और पैसों के भूखे’, सीएम स्टालिन का आरोप- करूर भगदड़ पर राजनीति कर रही भाजपा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘विजय अहंकारी और पैसों के भूखे’, सीएम स्टालिन का आरोप- करूर भगदड़ पर राजनीति कर रही भाजपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

चेन्नई: करूर भगदड़ मामले पर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। अब डीएमके पार्टी ने टीवीके नेता और फिल्म अभिनेता विजय पर तीखा हमला बोला है। डीएमके ने अपने मुखपत्र मुरासोली में प्रकाशित एक लेख में विजय पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, ‘विजय ने जो वीडियो जारी की है, वह उनके अहंकार, पैसे-प्रचार की भूख और सत्ता पाने की चाह को दिखाती है।’

डीएमके का विजय पर तीखा तंज

दरअसल विजय ने एक वीडियो जारी कर कहा कि सरकार को जो भी कार्रवाई करनी है, उनके खिलाफ करे, लेकिन उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को छोड़ दे। इसी पर निशाना साधते हुए डीएमके ने कहा कि ‘विजय ने सरकार के दबाव में ही मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। क्योंकि सरकार ने 10 लाख रुपये देने की बात कही तो उन्होंने 20 लाख देने का एलान कर दिया, लेकिन अगर सरकार एक लाख रुपये देती तो विजय दो लाख देने की बात करते।’

सीएम स्टालिन का भाजपा पर हमला

सीएम स्टालिन ने करूर भगदड़ पर भाजपा द्वारा प्रतिनिधिमंडल गठित करने पर तंज कसा है। सीएम ने भाजपा पर करूर भगदड़ पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा को लोगों की चिंताओं के बजाय आगामी चुनाव की चिंता है। रामनाथपुरम जिले में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए सीएम स्टालिन ने कहा कि ‘जब तमिलनाडु में तीन बड़ी आपदाएं आईं, जिनसे हजारों लोग प्रभावित हुए, तब केंद्र सरकार की तरफ से किसी ने राज्य का दौरा नहीं किया और न ही कोई फंड जारी किया। अब करूर मामले पर भाजपा ने तुरंत अपना प्रतिनिधिमंडल भेज दिया है, जबकि मणिपुर दंगों, गुजरात की घटना और कुंभ मेले में हुई मौतों की जांच के लिए उन्होंने कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा। भाजपा को तमिलनाडु के लोगों की चिंता नहीं है, बस उन्हें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से मतलब है।’

विपक्षी एआईएडीएमके को भी आड़े हाथों लिया

सीएम ने एआईएडीएमके पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा राज्य के हितों को नजरअंदाज कर रही है, लेकिन एआईएडीएमके उनका समर्थन कर रही है। मजबूती से खड़े होने के बजाय एआईएडीएमके भाजपा की गुलामी कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ की दीदियां बनीं आत्मनिर्भरता की ब्रांड एंबेसडर: CM साय बोले – लखपति दीदियों की सफलता हजारों महिलाओं के लिए बनेगी प्रेरणा
Next Article जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, आम नागरिकों को बड़ी राहत-CM साय

March 20, 2026

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.