Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»अयोध्या: राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा भगवा ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी, ध्वज का रंग और प्रकार तय
Country

अयोध्या: राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा भगवा ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी, ध्वज का रंग और प्रकार तय

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अयोध्या: राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा भगवा ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी, ध्वज का रंग और प्रकार तय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अयोध्या: राम मंदिर के शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज का आकार-प्रकार और रंग रूप तय हो गया है। विवाह पंचमी के दिन 25 नवंबर को आयोजित ध्वजारोहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी 191 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर यह ध्वज फहराएंगे। यह निर्णय राम मंदिर की धार्मिक समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में लिया गया है।

राम मंदिर के शिखर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिकोण आकृति में भगवा रंग के 11 फीट चौड़े और 22 फीट लंबे ध्वज को फहराएंगे, जिस पर सूर्यवंशी और त्रेता युग का चिह्न स्थापित किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने इस पर सहमति बना ली है। शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के धार्मिक समिति के सदस्यों की अहम बैठक जानकी घाट स्थित वैदेही भवन में हुई। धार्मिक समिति के सदस्य गोपाल राव ने बताया कि बैठक में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम की रूपरेखा पर मंथन किया गया है।

दीपोत्सव के बाद सभी अतिथियों को निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम के स्वरूप पर भी मंथन हुआ है। कौन-कौन से कार्यक्रम किए जाने हैं, इस पर अभी विचार चल रहा है। ध्वजारोहण समारोह में आठ से 10 हजार मेहमान शामिल होंगे। इनकी सूची फाइनल की जा रही है। बैठक में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा, गोपाल राव समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

इस बार दीपोत्सव में सरयू तट अपनी अद्भुत भव्यता से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को लुभाएगा। राम की पवित्र नगरी के घाट लाल बलुआ पत्थरों से सजाए जा रहे हैं, जिससे घाटों का स्वरूप प्राचीनता और आधुनिकता का अनोखा संगम बन गया है। सरयू की लहरों पर झिलमिल करती रोशनी और घाटों पर सजी दीपमालाएं इस बार दृश्य को अलौकिक बना देंगी।

उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम की देखरेख में चल रहे घाटों के सुंदरीकरण का काम अब अंतिम चरण में है। हर घाट के प्रवेश द्वार पर उसकी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता बताने वाले शिलालेख लगाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु और पर्यटक यहां की परंपरा, कथा और संस्कृति से परिचित हो सकें। आधुनिक तकनीक से युक्त आकर्षक लाइटें घाटों की दीवारों और सीढ़ियों पर लगाई जा रही हैं, जो रात में सरयू के तट को सुनहरी आभा से नहलाएंगी।
राम की पैड़ी से लेकर लक्ष्मण घाट तक नई साज-सज्जा का कार्य जोरों पर है। घाट पर हर 300 मीटर की दूरी पर एक छतरी बन रही है, जहां श्रद्धालु विश्राम कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, रोशनी, टॉयलेट, चेंजिंग रूम, पीने के पानी और रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। शेष काम 15 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। अधिकारियों के अनुसार दीपोत्सव के दौरान सरयू तट पर लाखों दीपों की जगमगाहट के बीच यह नई साज-सज्जा अयोध्या की पहचान बनेगी। श्रद्धालु जहां रामनगरी की आस्था में डूबेंगे, वहीं पर्यटक यहां की स्थापत्य कला और दिव्यता के साक्षी बनेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleUS: जिनपिंग के साथ बैठक रद्द करने की बात से पलटे ट्रंप, चीन के नए निर्यात प्रतिबंधों को बताया ‘चौंकाने वाला’
Next Article Tractor Sales: जीएसटी में कटौती से सितंबर में ट्रैक्टरों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, मांग और बढ़ने की उम्मीद
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.