चंडीगढ़. पंजाब के बरनाला जिले में करवा चौथ के अवसर पर नृत्य करते समय 59 वर्षीय एक महिला की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई. उनके पड़ोसियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना रविवार शाम को हुई. उपवास कर रहीं आशा रानी तापा कस्बे में नृत्य करते समय गिर पड़ीं. करवा चौथ एक त्योहार है जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं. पड़ोसियों के अनुसार, वह अन्य महिलाओं के साथ पंजाबी गाने पर नृ्त्य करते समय गिर गईं. एक पड़ोसी ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Trending
- ‘चंद्रशेखरन की नियुक्ति का कोई प्रस्ताव पास नहीं हुआ’, नोएल टाटा ने बोर्ड से सबूत के तौर पर मांगी वीडियो रिकॉर्डिंग – राष्ट्रवाणी
- देश के पहले ट्रक ‘TMB 312’ की कहानी, किसने बनाया था ये फौलादी वाहन; कहां से आए थे टायर और कलपुर्जे? – राष्ट्रवाणी
- क्रिप्टो पर सख्ती, टेक्नोलॉजी को मंजूरी! आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- LIC धोखाधड़ी: सीबीआई ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल किया – राष्ट्रवाणी
- जीवन बीमा के कुल भुगतान में मृत्यु दावों का हिस्सा सिर्फ सात प्रतिशत: चौंकाने वाले आंकड़े—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- head-to-head मुकाबले में पाकिस्तान को चटाया धूल: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने लहराया तिरंगा, मैदान में मचा कोहराम!
- वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री केदार कश्यप ने दिखाई हरी झंडी – राष्ट्रवाणी
- सेवा संकल्प में झाड़ू थामकर उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलख – राष्ट्रवाणी

