Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»AI के जरिये बनाये गए वीडियो का इस्तेमाल कर ठगी करने वाला तांत्रिक राजस्थान से गिरफ्तार
Country

AI के जरिये बनाये गए वीडियो का इस्तेमाल कर ठगी करने वाला तांत्रिक राजस्थान से गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
AI के जरिये बनाये गए वीडियो का इस्तेमाल कर ठगी करने वाला तांत्रिक राजस्थान से गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. सोशल मीडिया पर खुद को तांत्रिक बताने वाले 20 वर्षीय एक व्यक्ति को देश भर में 50 से भी ज्यादा लोगों से ठगी करने के आरोप में राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि वह कृत्रिम बुध्दिमत्ता (एआई) के जरिये बनाये गये वीडियो का इस्तेमाल कर लोगों को अपनी पारलौकिक शक्तियों का विश्वास दिलाता था. आरोपी राहुल, झुंझुनू का निवासी है.

पुलिस ने बताया कि वह कथित तौर पर कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट और ‘अघोरीजीराजस्थान’ नाम से एक फर्जी वेबसाइट चलाता था तथा खुद को एक ऐसा तांत्रिक बताता था जो तंत्र-मंत्र, अनुष्ठानों और काला जादू से व्यक्तिगत और पारिवारिक समस्याओं का हल कर सकता है. वह अपनी ‘रील’ को ‘पेड’ विज्ञापनों के माध्यम से प्रचारित करता था ताकि इन्हें देखने वालों की संख्या ब­ढ़े और भोले-भाले लोग उसके झांसे में आ सकें.

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) देवेश महला ने एक बयान में कहा, “आरोपी ने एआई उपकरणों का इस्तेमाल करके भूतिया आकृतियों और रहस्यमय अनुष्ठानों को दर्शाने वाली विश्वसनीय तस्वीरें और वीडियो बनाए. इसके बाद, उसने अपने झूठे दावों को प्रामाणिक करने के लिए अपने सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट पर अपलोड कर दिया.” अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने पोस्ट के माध्यम से ‘ब्रेकअप’ समस्या के समाधान, प्रेम विवाह, प्रेमी वशीकरण, पारिवारिक विवाद समाधान और ”दुष्ट आत्माओं को दूर करने” जैसी सेवाएं देने की पेशकश की थी.

पुलिस ने बताया कि लोग जब उससे संपर्क करते तो वह ऑनलाइन ट्रांसफ.र के जरिए पैसे मांगता था. ये पैसे उसके और उसके परिवार के बैंक खातों से जुड़े यूपीआई खातों में लिए जाते थे. पुलिस के अनुसार, पैसे मिलने के बाद आरोपी पीड़ितों को ब्लॉक कर देता था. नयी दिल्ली स्थित साइबर पुलिस थाना ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दिल्ली की एक महिला की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की थी.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) महला ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद, जांचकर्ताओं ने राहुल और उसके परिवार के सदस्यों से जुड़े कई बैंक खातों में पैसे के लेन-देन का पता लगाया. अधिकारी ने बताया गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था. आखिरकार उसका पता राजस्थान के झुंझुनू में चला. पुलिस ने बताया कि नौ अक्टूबर को एक टीम ने छापा मारकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया.

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने और लोगों को ठगने के लिए एक वेबसाइट का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की. उन्होंने कहा, “उसने बताया कि वह कई महीनों से ऐसा कर रहा था और उसने विभिन्न राज्यों के 50 से ज़्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया है.” पुलिस के अनुसार, अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड, तीन चेक बुक जब्त की गई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleइजराइली बंधकों की रिहाई पर बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘ट्रंप के शांति प्रयासों का समर्थन करते हैं हम’
Next Article हमास ने सभी जीवित बंधकों को रिहा किया, इज़राइल ने गाजा समझौते के तहत कैदियों को रिहा किया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.