Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»ओडिशा के भाजपा सांसद ने छात्रा के देर रात बाहर निकलने पर टिप्पणी करने के लिए ममता की आलोचना की
Country

ओडिशा के भाजपा सांसद ने छात्रा के देर रात बाहर निकलने पर टिप्पणी करने के लिए ममता की आलोचना की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओडिशा के भाजपा सांसद ने छात्रा के देर रात बाहर निकलने पर टिप्पणी करने के लिए ममता की आलोचना की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता. ओडिशा के बालासोर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई पीड़िता से मंगलवार को पश्चिम बर्धमान जिले के एक निजी अस्पताल में मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना की.

ममता बनर्जी ने छात्रा के देर रात कॉलेज परिसर से बाहर निकलने पर टिप्पणी की थी. सारंगी ने दावा किया कि इस तरह की टिप्पणियां अपराधियों को बचाने के लिए की गयीं. मंगलवार दोपहर को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक टीम के साथ दुर्गापुर पहुंचे सारंगी को अस्पताल के सुरक्षार्किमयों ने कथित तौर पर रोक लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई. भाजपा सांसद ने दोपहर में छात्रा से अस्पताल में मुलाकात की.

सारंगी ने आरोप लगाया, “आज (मंगलवार को) मैंने अधिकारियों से बात की और उन्होंने मुझे बताया कि छात्रा तय समय के भीतर बाहर गई थी. फिर बंगाल की मुख्यमंत्री यह कैसे कह सकती हैं कि वह रात के सा­ढ़े 12 बजे बाहर थीं? वह ऐसा बयान कैसे दे सकती हैं? यह केवल अपराधियों को बचाने के लिए है.” उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैंने अपनी बेटी को अस्पताल के अंदर देखा है. वह गंभीर मानसिक और शारीरिक आघात से जूझ रही है.” ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली द्वितीय वर्ष की छात्रा से शुक्रवार रात दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया था. छात्रा अपने एक दोस्त के साथ रात को खाना खाने बाहर निकली थी. पुलिस ने अब तक इस अपराध में कथित संलिप्तता के लिए छह लोगों को गिरफ्तार किया है.

मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा था, “छात्रा एक निजी मेडिकल कॉलेज में प­ढ़ रही थी. इसकी जिम्मेदारी किसकी है? वह रात के सा­ढ़े 12 बजे कैसे बाहर आ गई? छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों से नियमों का पालन करने की उम्मीद की जाती है, खासकर जो बाहर से पश्चिम बंगाल प­ढ़ने आए हैं.” ममता ने कहा था, “उन्हें देर रात बाहर निकलने से बचना चाहिए, हालांकि उन्हें जहां चाहें जाने का मौलिक अधिकार है.” भाजपा सांसद ने कहा कि अपने सपनों को पूरा करने दूसरे राज्य आई मेडिकल छात्रा को ऐसी घटना का सामना करना पड़ा, ‘जो अमानवीय से कम नहीं है’. सारंगी ने जोर देकर कहा, “हमने ऐसी ही एक घटना देखी है, जब आरजी कर अस्पताल में एक महिला चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. इस घटना से ममता बनर्जी का खून खौल जाना चाहिए था. इसके बजाय, वह ऐसे बयान दे रही हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसुल्तान जोहोर कप: मैच 3-3 से ड्रॉ, भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाया
Next Article एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.