Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Country»विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, जन सुराज पार्टी को मजबूत करने पर दूंगा ध्यान: प्रशांत किशोर
Country

विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, जन सुराज पार्टी को मजबूत करने पर दूंगा ध्यान: प्रशांत किशोर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 15, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा, जन सुराज पार्टी को मजबूत करने पर दूंगा ध्यान: प्रशांत किशोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पटना. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि वह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी के व्यापक हित में लिया गया है ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके. पूर्व चुनाव रणनीतिकार किशोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए विशेष साक्षात्कार में यह भी कहा कि यदि जन सुराज पार्टी को 150 से कम सीटें मिलती हैं तो इसे उनकी हार मानी जाएगी.

उन्होंने कहा, “अगर जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव जीतती है, तो इसका राष्ट्रीय राजनीति पर दूरगामी असर पड़ेगा. देश की राजनीति की दिशा बदल जाएगी.” बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.

किशोर ने कहा, “पार्टी ने तय किया है कि मुझे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. इसी वजह से पार्टी ने राघोपुर से तेजस्वी यादव के खिलाफ किसी और उम्मीदवार को मैदान में उतारने का फैसला किया है. यह निर्णय हमने सामूहिक रूप से पार्टी के हित में लिया. अगर मैं खुद चुनाव लड़ता, तो संगठनात्मक कार्यों से ध्यान भटक जाता.” वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए सफल चुनाव रणनीति तैयार करने वाले किशोर के इस निर्णय ने राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है. राजद ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

भारतीय जनता दल (राजद) प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “किशोर को समझ में आ गया है कि वह और उनकी पार्टी चुनाव में करारी हार का सामना करेंगे. इसलिए उन्होंने पहले ही मैदान छोड़ दिया है. उन्होंने जन सुराज की हार स्वीकार कर ली है, इससे पहले कि मुकाबला शुरू भी हो.” किशोर ने कहा, “मैं यह निश्चित रूप से कह सकता हूं कि हमारी पार्टी या तो शानदार जीत दर्ज करेगी या बुरी तरह पराजित होगी. मैंने पहले ही कहा है कि हमें या तो 10 से कम सीटें मिलेंगी या 150 से अधिक. बीच का कोई विकल्प नहीं है.” उन्होंने कहा कि यदि जन सुराज को 150 से कम सीटें मिलती हैं भले ही वह संख्या 120 या 130 ही क्यों न हो तो यह उनके लिए हार मानी जाएगी.

उनका कहना था, “अगर जनता ने हमें पूरा समर्थन दिया, तो हम बिहार को देश के 10 सबसे विकसित राज्यों में शामिल करेंगे. लेकिन अगर नतीजे अच्छे नहीं रहे, तो इसका अर्थ होगा कि जनता ने हम पर पर्याप्त भरोसा नहीं किया, और हमें सड़क व समाज की राजनीति (‘समाज और सड़क की राजनीति’) जारी रखनी होगी.” किशोर ने दावा किया कि बिहार में सत्तारूढ. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) निश्चित रूप से हार जाएगा.

उन्होंने कहा, “राजग की हालत बेहद खराब है. सीट बंटवारे और उम्मीदवारों की घोषणा में ही असमंजस बना हुआ है. यह तय है कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री बनकर नहीं बनेंगे.” उन्होंने कहा कि जद(यू) की स्थिति 2020 के चुनाव से भी अधिक खराब है.
किशोर ने कहा, ”पिछली बार चिराग पासवान ने बगावत कर जद(यू) उम्मीदवारों के खिलाफ अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, जिससे पार्टी की सीटें घटकर 43 रह गई थीं. इस बार हालात और बदतर हैं.”

किशोर ने विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भी तंज कसा और कहा कि “राजद और कांग्रेस के बीच लगातार खींचतान चल रही है, और यह भी साफ नहीं है कि मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी अभी उनके साथ है या नहीं.” उन्होंने कहा कि अगर जन सुराज सत्ता में आती है, तो “राज्य के 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की जब्ती पहले महीने में की जाएगी.” जन सुराज के संस्थापक ने कहा, ” राजग सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, हालांकि भाजपा नीत गठबंधन की छवि राजद की तरह बुरी नहीं रही. हमने बिहार को बालू, भूमि और शराब माफिया से मुक्त कराने का संकल्प लिया है. इसी के तहत छह प्रमुख वादे किए हैं, जिनमें फर्जी शराबबंदी कानून को समाप्त करना भी शामिल है.”

उन्होंने ‘भूमि के बदले नौकरी’ मामले पर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय होने की संभावना पर किशोर ने कहा, “यह कोई खबर नहीं है. लोग पहले से जानते हैं कि वे किस तरह की राजनीति करते हैं. यह एक पहले से ही गंदी चादर पर लगा नया दाग है.” किशोर ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है, लेकिन “बिहार की लगभग 60 प्रतिशत जनता बदलाव चाहती है, और अब उनके पास एक विकल्प मौजूद है.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “मोदी जी और राहुल गांधी का बिहार चुनाव से कोई सीधा लेना-देना नहीं है. वे कभी-कभी राज्य आकर एक-दूसरे पर आरोप लगाकर चले जाते हैं. उन्हें बिहार की समस्याओं का दर्द महसूस नहीं होता, जैसा हमें होता है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleविश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियन: तन्वी, उन्नति और रक्षिता जीते
Next Article आलोचना से मदद नहीं मिलेगी, संकट में लोगों के साथ खड़े रहना जरूरी: मुख्यमंत्री ममता
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Country

वाराणसी में दीपावली पर्व पर श्री काशी विश्वनाथ धाम को सुगंधित फूलों और रोशनी से सजाया गया

October 18, 2025
Country

असम मंत्रिपरिषद का विस्तार, बीपीएफ के विधायक चरण बोरो को शामिल किया गया

October 18, 2025
Country

हाथरस में फर्जी मुठभेड़ में गिरफ्तार दो युवक अंतिम रिपोर्ट लगने के बाद रिहा

October 18, 2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.