राष्ट्रवाणी: रवि गोयल, सक्ती। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने आदिवासी समाज के कल्याण को लेकर बड़ी एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि । उन्होंने मंच से कहा कि वे हर साल अपनी तनख्वाह से 10 हजार रुपये समाज के कल्याण के लिए समिति को देंगे। कलेक्टर की इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने भी इस पहल में सहयोग करने के लिए अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने समाज के पदाधिकारियों और प्रमुख लोगों से कहा कि यदि अभी तक समिति का गठन नहीं हुआ है तो जल्द से जल्द उसका पंजीयन कराया जाए, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए एक व्यवस्थित तरीके से काम किया जा सके। कलेक्टर तोपनो ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस का दिन इस पहल की शुरुआत के लिए शुभ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति में जमा होने वाली राशि का इस्तेमाल समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के जिन लोगों को वास्तव में मदद की जरूरत है, समिति के माध्यम से उन तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने में सहयोग देना है। मंच से अपनी बात रखते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि वे भी आदिवासी परिवार से आते हैं। उन्होंने कहा कि आज वे सक्षम स्थिति में हैं और सरकारी पद पर कार्यरत हैं, इसलिए उन्होंने समाज के लिए अपनी ओर से योगदान देने का फैसला किया है। कलेक्टर की इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद एसपी प्रफुल्ल ठाकुर सहित सैकड़ों लोगों ने भी इस पहल के प्रति अपना समर्थन जताया। कलेक्टर ने समाज के अन्य सक्षम लोगों से भी आगे आकर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि यदि समाज के सक्षम लोग अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दें, तो इस राशि का उपयोग समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जा सकता है। विश्व आदिवासी दिवस के मंच से की गई यह घोषणा कार्यक्रम में चर्चा का प्रमुख विषय रही।
Trending
- छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख विवादों में, क्लब के अंदर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पुलिस करेगी जांच – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 85 हजार शिक्षकों पर मंडराया संकट, सेवारत शिक्षकों के लिए तेत अनिवार्य, दपि बना रहा नया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव, सात पर केस; जांच में दो और नाम सामने आए – राष्ट्रवाणी
- कग वेाथेर 10th August: रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट… सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ये रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट – राष्ट्रवाणी
- भिलाई में साइबर ठगी की रकम का खेल उजागर, 13 गिरफ्तार; बैंक खातों में मिला 10 लाख से अधिक संदिग्ध लेन-देन – राष्ट्रवाणी
- कई साल तक ब्याज चुकाने के बाद भी नहीं मिली राहत, परेशान होकर महिला ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखे कई नाम, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- 10 साल बाद रायपुर आएंगे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन, स्वागत के लिए जुटेंगे हजारों समाजजन, आमानाका मस्जिद के उद्घाटन की भी तैयारी – राष्ट्रवाणी

