राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर में ब्याज के पैसों को लेकर कथित तौर पर परेशान किए जाने से तंग आकर एक महिला द्वारा जहर खाने का मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा निवासी रजिया बेगम ने जहर खा लिया। परिजनों के अनुसार, महिला पिछले कई वर्षों से ब्याज की रकम चुका रही थी। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा घर आकर उसे कथित तौर पर परेशान किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि महिला ने जहर खाने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें कथित तौर पर कई लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि करीब 6 तोला सोना लेने के बाद भी महिला को लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। जहर खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सुसाइड नोट में लिखे नाम और महिला को कथित तौर पर परेशान किए जाने के आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख विवादों में, क्लब के अंदर तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पुलिस करेगी जांच – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 85 हजार शिक्षकों पर मंडराया संकट, सेवारत शिक्षकों के लिए तेत अनिवार्य, दपि बना रहा नया प्रस्ताव – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में समझौते का दबाव, सात पर केस; जांच में दो और नाम सामने आए – राष्ट्रवाणी
- कग वेाथेर 10th August: रायपुर समेत पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में तीन घंटे बदला रहेगा ट्रैफिक रूट… सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक ये रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्ट – राष्ट्रवाणी
- भिलाई में साइबर ठगी की रकम का खेल उजागर, 13 गिरफ्तार; बैंक खातों में मिला 10 लाख से अधिक संदिग्ध लेन-देन – राष्ट्रवाणी
- कई साल तक ब्याज चुकाने के बाद भी नहीं मिली राहत, परेशान होकर महिला ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखे कई नाम, जांच में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- 10 साल बाद रायपुर आएंगे दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन, स्वागत के लिए जुटेंगे हजारों समाजजन, आमानाका मस्जिद के उद्घाटन की भी तैयारी – राष्ट्रवाणी

