राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): प्रतिनिधि, रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने दीपावली और महापर्व छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ और क्राउड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए हैं। रायपुर रेलवे स्टेशन पर दिनांक चार नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक बिहार की ओर जाने वाली तीन ट्रेनों का संचालन रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से किया जाएगा।
इस बदलाव से मुख्य स्टेशन भवन पर पड़ने वाले यात्री दबाव को कम करने में भी काफी मदद मिलेगी।

