Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»सरकार बिना पर्याप्त आधार के मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही: पूर्व प्रधानमंत्री ओली
International

सरकार बिना पर्याप्त आधार के मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही: पूर्व प्रधानमंत्री ओली

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सरकार बिना पर्याप्त आधार के मुझे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही: पूर्व प्रधानमंत्री ओली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

काठमांडू. नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को कहा कि मौजूदा सरकार बिना किसी पर्याप्त आधार के उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पांच मार्च 2026 को आम चुनाव कराने को लेकर गंभीर नहीं है.

सत्ता से बेदखल होने के लगभग एक महीने बाद काठमांडू में संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान ओली ने कहा कि उनकी पार्टी सीपीएन (यूएमएल) भंग प्रतिनिधि सभा को बहाल करने की मांग करेगी. पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार उन्हें किसी भी तरह से गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है, जबकि उसके पास इसके लिए कोई पर्याप्त आधार नहीं है.

ओली ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के मुद्दे पर अपनी सरकार के खिलाफ ‘जेन जेड’ समूह के हिंसक प्रदर्शन के बाद सितंबर की शुरुआत में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. नेपाल के उच्चतम न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की 12 सितंबर को अंतरिम प्रधानमंत्री बनी थीं. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उनकी सिफारिश पर प्रतिनिधि सभा को भंग कर दिया था. अगले आम चुनाव के लिए पांच मार्च 2026 की तिथि घोषित की गई है.

‘जेन जेड’ समूह के सदस्य प्रदर्शनकारियों पर अत्यधिक बल प्रयोग का आरोप लगाते हुए सरकार से तत्कालीन प्रधानमंत्री ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. ओली ने कहा कि ‘जेन जेड’ समूह के विरोध-प्रदर्शन के दौरान की गई आगजनी और तोड़फोड़ बाहरी तत्वों की घुसपैठ के कारण हुई थी, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कौन थे.

पूर्व प्रधानमंत्री ने खतरे के बावजूद अपने कुछ सुरक्षार्किमयों को वापस बुलाने के लिए सरकार की आलोचना की. उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए माहौल नहीं बनाया है. ओली ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के हमले के बाद सेना द्वारा बालुवाटार स्थित प्रधानमंत्री आवास से सुरक्षित निकाले जाने के बाद, कुछ दिनों के लिए उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया था.

पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर थी और मीडिया अधिक सुरक्षित था. उन्होंने कहा कि अब मीडिया असुरक्षित हो गया है और उसने स्व-सेंसरशिप शुरू कर दी है. ओली ने मीडिया पर ‘जेन जेड’ समूह के नाम पर की गई तोड़फोड़ और आगजनी को कवर नहीं करने का आरोप लगाया. विरोध-प्रदर्शन के दौरान सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय, उच्चतम न्यायालय, संसद भवन और भ्रष्टाचार विरोधी निकाय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया था.

ओली ने कहा कि उन्होंने विरोध-प्रदर्शन के दौरान ‘जेन जेड’ समूह के सदस्यों की ओर से पेश किए गए ‘नेपो-किड्स’ के विचार को स्वीकार नहीं किया. ‘जेन जेड’ समूह के सदस्यों ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया साइट पर प्रतिबंध के खिलाफ आठ-नौ सितंबर को आंदोलन शुरू करने से ठीक पहले ‘नेपो-किड्स’ या ‘नेपो-बेब’ आंदोलन शुरू किया था. इसका मकसद प्रभावशाली लोगों और नेताओं के बच्चों की विलासितापूर्ण जीवनशैली के प्रति गुस्सा जाहिर करना था, जो उनके माता-पिता द्वारा कथित तौर पर भ्रष्टाचार से अर्जित धन से वित्तपोषित है. ओली ने कहा, “मैंने ‘जेन जेड’ सदस्यों की ओर से शुरू किए गए ‘नेपो-बेब’ अभियान को स्वीकार नहीं किया, जिसने नेपाली लोगों में दहशत पैदा कर दी है.” उन्होंने आरोप लगाया कि कार्की के नेतृत्व वाली सरकार असंवैधानिक तरीके से गठित की गई.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयुवक का शव डेम किनारे मिला, परिजन हत्या की संभावना पर उठा रहे सवाल
Next Article करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.