Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»यूक्रेन ने रूस के प्रमुख गैस संयंत्र पर ड्रोन से हमला किया
International

यूक्रेन ने रूस के प्रमुख गैस संयंत्र पर ड्रोन से हमला किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 19, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
यूक्रेन ने रूस के प्रमुख गैस संयंत्र पर ड्रोन से हमला किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कीव. यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात में दक्षिणी रूस में एक प्रमुख गैस प्रसंस्करण संयंत्र पर ड्रोन से हमला किया, जिससे आग लग गई और संयंत्र को कजाकिस्तान से गैस की आपूर्ति रोकनी पड़ी. रूसी और कजाख अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

खबर के मुताबिक, हमले की चपेट में आया ओरेनबर्ग संयंत्र सरकारी स्वामित्व वाली गैस कंपनी गैज.प्रोम द्वारा संचालित है और कजाक सीमा के निकट इसी नाम के क्षेत्र में स्थित है. यह एक उत्पादन और प्रसंस्करण परिसर का हिस्सा है जो अपनी तरह की दुनिया की सबसे बड़ी सुविधाओं में से एक है, जिसकी वार्षिक क्षमता 45 अरब घन मीटर है. ओरेनबर्ग अपने तेल और गैस क्षेत्रों के साथ-साथ कजाकिस्तान के कराचागानक क्षेत्र से गैस संघनित पदार्थों का प्रबंधन करता है.

क्षेत्रीय गवर्नर येवगेनी सोलन्त्सेव के मुताबिक, ड्रोन हमलों से संयंत्र की एक कार्यशाला में आग लग गई और इसका एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. कजाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने रविवार को गैजप्रोम की अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि ड्रोन हमले के बाद आपातकालीन स्थिति के कारण संयंत्र अस्थायी रूप से कजाकिस्तान से आने वाली गैस को संसाधित करने में असमर्थ है.

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने रविवार को एक बयान में दावा किया कि ओरेनबर्ग संयंत्र में ”बड़े पैमाने पर आग” लग गई, और इसकी एक गैस प्रसंस्करण और शोधन इकाई क्षतिग्रस्त हो गई. इस बीच, यूक्रेन के अभियोजकों ने दावा किया कि रूस यूक्रेन में नागरिकों पर हमला करने के लिए अपने घातक हवाई-निर्देशित बमों का रुख बदल रहा है. खार्किव के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूस ने पहली बार एक नए रॉकेट-चालित हवाई बम का इस्तेमाल करके रिहायशी इलाके को निशाना बनाया.

खार्किव के क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय ने शनिवार देर रात एक बयान में कहा कि रूस ने शनिवार दोपहर लोज.ावा शहर पर हमले में यूएमपीबी-5आर नामक हथियार का इस्तेमाल किया, जो 130 किलोमीटर तक की दूरी तक मार कर सकता है. यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने यह भी दावा किया कि एक अलग ड्रोन हमले में ओरेनबर्ग के पास समारा क्षेत्र में रूस की नोवोकुइबिशेवस्क तेल शोधन इकाई को निशाना बनाया गया, जिससे आग लग गई और इसकी मुख्य शोधन इकाइयों को नुकसान पहुंचा.

रूसी गैस कंपनी रोसनेफ्ट द्वारा संचालित नोवोकुइबिशेवस्क संयंत्र की वार्षिक क्षमता 49 लाख टन है और यहां 20 से अधिक प्रकार के उत्पादों का उत्पादन होता है. रूसी अधिकारियों ने यूक्रेनी दावे की पुष्टि नहीं की है और न ही किसी नुकसान की जानकारी दी. रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि उसके वायु रक्षा बलों ने गत रात यूक्रेन के 45 ड्रोन को मार गिराया, जिनमें समारा क्षेत्र में 12, ओरेनबर्ग क्षेत्र में एक और समारा के पड़ोसी सारातोव क्षेत्र में 11 ड्रोन शामिल हैं. वहीं, यूक्रेन ने दावा किया कि उसके इलाके पर रात में रूस द्वारा 62 ड्रोन हमले किये गए जिनमें से 40 को नाकाम कर दिया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदीवाली की रौशनी बुजुर्गों के साथ, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के संग
Next Article सुरक्षा में कड़ाई: रायपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने दिखाई ताकत, IG-DIG मौजूद
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.