Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइल ने दक्षिणी गाजा पर हमला किया
International

इजराइल ने दक्षिणी गाजा पर हमला किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 19, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइल ने दक्षिणी गाजा पर हमला किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तेल अवीव. इजराइली सेना ने कहा कि उसने रविवार को गाजा में विमान और तोपखाने का उपयोग करते हुए कई ठिकानों पर हमला किया. उसने कहा कि उसने यह हमला हमास के चरमपंथियों द्वारा इजराइली सैनिकों पर गोलीबारी करने के बाद किया जो अभी भी इजराइल के नियंत्रण वाले क्षेत्र में मौजूद थे.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइल के सुरक्षा प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श किया और सेना को किसी भी युद्धविराम उल्लंघन के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” करने का निर्देश दिया, लेकिन युद्ध में वापसी की धमकी नहीं दी. हमास ने कहा कि राफा में किसी भी झड़प से उसका कोई लेना-देना नहीं है. ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजराइल ने हमास द्वारा रात में सौंपे गए दो बंधकों के अवशेषों की पहचान की और फलस्तीनी समूह ने कहा है कि युद्धविराम वार्ता के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए बातचीत शुरू हो गई है.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि ये अवशेष किबुत्ज. नीर ओज के रोनेन एंगेल और किबुत्ज बेरी में मारे गए थाई कृषि मजदूर सोंथाया ओक्खारासरी के हैं. माना जाता है कि दोनों 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के नेतृत्व वाले हमले के दौरान मारे गए और उनके शव गाजा ले जाए गए. एंगेल की पत्नी करीना और उनके तीन बच्चों में से दो का अपहरण कर लिया गया था और नवंबर 2023 में युद्धविराम के तहत उन्हें रिहा किया गया.

इस बीच, इजराइल ने गाजा और मिस्र के बीच राफा सीमा को “अगली सूचना तक” बंद रखने की धमकी दी है. नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राफा को फिर से खोलना इस बात पर निर्भर करेगा कि हमास सभी 28 मृत बंधकों के अवशेष लौटाने की अपनी युद्धविराम भूमिका को कैसे पूरा करता है.

पिछले हफ़्ते हमास ने 13 मृतकों के अवशेष सौंपे हैं, जिनमें से 12 की पहचान बंधकों के रूप में हुई है. इजराइल ने कहा है कि सौंपे गए शवों में से एक बंधक का नहीं था. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल ने 150 फलस्तीनियों के अवशेष गाजा वापस भेजे हैं, जिनमें रविवार को मिले 15 अवशेष भी शामिल हैं. इजराइली सेना ने रविवार को कहा कि चरमपंथियों ने दक्षिणी गाजा शहर राफा में इजराइली नियंत्रण वाले इलाकों में सैनिकों पर गोलीबारी की.

किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसमें हमास की संलिप्तता से इनकार किया. हमास और इजराइल दोनों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. इस बीच, हमास का कहना है कि युद्धविराम के दूसरे चरण के लिए मध्यस्थों के साथ बातचीत शुरू हो गई है.

हमास के प्रवक्ता हज.म कासिम ने शनिवार देर रात एक बयान में कहा कि दूसरे चरण की बातचीत के लिए “राष्ट्रीय सहमति की आवश्यकता है.” उन्होंने यह भी कहा कि हमास ने “अपनी स्थिति को मज.बूत करने” के लिए बातचीत शुरू कर दी है. हालांकि उन्होंने कोई और जानकारी नहीं दी. कासिम ने कहा कि युद्ध के बाद गाज.ा में हमास समूह सत्ता का हिस्सा नहीं होगा.

इजराइल ने रविवार को राफा सीमा नहीं खोली, ताकि हमास पर और बंधकों के अवशेष लौटाने का दबाव बनाया जा सके. हमास का कहना है कि उसे और बंधकों के अवशेष का पता लगाने के लिए विशेष उपकरणों की ज.रूरत है, लेकिन इज.राइल का मानना ??है कि हमास ने जितने अवशेष लौटाए गए हैं, उसके पास उससे कहीं ज़्यादा अवशेष हैं.

गाजा में मानवीय सहायता भेजने पर अगली सूचना तक रोक लगा दी गई है: इजराइल

हमास द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद गाजा में मानवीय सहायता भेजने पर ‘अगली सूचना तक’ रोक लगा दी गई है. एक इजराइली सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने औपचारिक घोषणा तक नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी. सहायता भेजने पर यह रोक दो साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका द्वारा प्रस्तावित संघर्ष विराम की शुरुआत के लगभग एक सप्ताह बाद लगाई जा रही है. इजराइली सेना ने भी गाजा के कुछ हिस्सों पर हमले शुरू कर दिए हैं और उसका कहना है कि उसके सैनिकों पर हमास आतंकवादियों ने गोलीबारी की है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयमन के हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के 20 कर्मचारियों को बंदी बनाया, उपकरण जब्त किए
Next Article पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की मौत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
International

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026
International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.