Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसगढ़ के IPS गर्ग की बड़ी उपलब्धि : राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की पत्रिका में प्रकाशित हुई IG रामगोपाल की शोध लेख, अत्याधुनिक तकनीकों से बैंक डकैती का किया गया था पर्दाफाश
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के IPS गर्ग की बड़ी उपलब्धि : राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की पत्रिका में प्रकाशित हुई IG रामगोपाल की शोध लेख, अत्याधुनिक तकनीकों से बैंक डकैती का किया गया था पर्दाफाश

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसगढ़ के IPS गर्ग की बड़ी उपलब्धि : राष्ट्रीय पुलिस अकादमी की पत्रिका में प्रकाशित हुई IG रामगोपाल की शोध लेख, अत्याधुनिक तकनीकों से बैंक डकैती का किया गया था पर्दाफाश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाई। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक IPS रामगोपाल गर्ग ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी शोध लेख सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA), हैदराबाद की प्रतिष्ठित पत्रिका में प्रकाशित हुई है। “Use of Technology in Policing – Investigation of Bank Dacoity Case” शीर्षक से प्रकाशित शोध लेख में तकनीक आधारित अपराध अन्वेषण की नई दिशा प्रस्तुत की गई है। यह लेख SVPNPA Journal (Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy Journal) के नवीनतम अंक में प्रकाशित हुआ है।

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गर्ग (IPS) का शोध लेख “Use of Technology in Policing – Investigation of Bank Dacoity Case”* प्रतिष्ठित *SVPNPA Journal में प्रकाशित हुआ है। यह पत्रिका देश की सर्वोच्च पुलिस प्रशिक्षण अकादमी — सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद द्वारा प्रकाशित की जाती है, जो पुलिसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध और नवाचारों के लिए जानी जाती है।

इस शोध लेख में श्री गर्ग द्वारा रायगढ़ शहर में हुई एक बड़ी बैंक डकैती की विवेचना के दौरान Gait Pattern Analysis और CCTV Footage Analysis जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के प्रयोग को विस्तार से बताया गया है। यह पहली बार था जब छत्तीसगढ़ में अपराधियों की पहचान स्थापित करने के लिए Gait Pattern Analysis तकनीक का उपयोग किया गया। इस तकनीक के माध्यम से आरोपियों की चाल (gait) के विश्लेषण को वैज्ञानिक प्रमाण के रूप में प्रयोग किया गया, जिससे अपराध की तह तक पहुँचने और अपराधियों की उपस्थिति सिद्ध करने में सफलता मिली।

लेख में बताया गया है कि कैसे तत्कालीन डीआईजी रायगढ़ के रूप में श्री गर्ग ने अपनी तकनीकी समझ का उपयोग करते हुए न केवल अपराध का 100% खुलासा कराया, बल्कि बैंक डकैती में लूटे गए 5.62 करोड़ रुपये की संपूर्ण बरामदगी मात्र 15 घंटे में करवाई। इस प्रकरण ने छत्तीसगढ़ पुलिस की पेशेवर दक्षता और तकनीकी क्षमता को नई ऊँचाई दी।

इस शोध पत्र में Gait Analysis की वैज्ञानिक अवधारणा, उसके सिद्धांत, सीमाएँ, और अदालत में इसके प्रमाणिक महत्व का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही यह भी रेखांकित किया गया है कि आधुनिक युग में तकनीक आधारित विवेचना — जैसे CCTV Analysis, Data Correlation, Mobile Tracking और Forensic Tools — कैसे पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और वैज्ञानिक बना रही है।

शोध लेख में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकरण के पश्चात श्री गर्ग ने CCTV कैमरों के लोकेशन और विवरण के प्रबंधन हेतु Trinayan App, चोरी हुए वाहनों की जानकारी के लिए Sashakt App विकसित कराया, जिससे अपराध अन्वेषण सुगम हुआ है। यह उपलब्धि न केवल दुर्ग रेंज पुलिस बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व का विषय है।

आईजीपी रामगोपाल गर्ग, जो पुलिसिंग में तकनीकी नवाचारों जैसे Sashakt एवं Trinayan ऐप्स के लिए भी प्रसिद्ध हैं, निरंतर पुलिस बल को आधुनिक तकनीक से सशक्त करने के प्रयासों में अग्रणी रहे हैं।यह शोध पत्र पुलिस विवेचना में तकनीक के वैज्ञानिक उपयोग का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करता है — यह दर्शाता है कि जब परंपरागत पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाता है, तो परिणाम कितने प्रभावशाली और सटीक हो सकते हैं।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और महत्वपूर्ण घोषणा को राज्य सरकार ने मूर्त रूप दिया
Next Article फर्स्ट ईयर प्राइवेट का फॉर्म भरने साई कॉलेज भिलाई में विशेष व्यवस्था, 31 अक्टूबर से पहले भर सकते हैं फॉर्म
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.