Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से ‘नस्ल’ के कारण बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
International

ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से ‘नस्ल’ के कारण बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ब्रिटेन में भारतीय मूल की युवती से ‘नस्ल’ के कारण बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लंदन. ब्रिटेन के वेस्ट मिडलैंड्स इलाके में बीते सप्ताहांत भारतीय मूल की एक युवती (20) के साथ कथित तौर पर उसकी नस्ल के कारण बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि शनिवार रात हुई वारदात के बाद आरोपी की तलाश में कई जगह छापेमारी की गई, जिसके बाद सोमवार सुबह 32 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

वेस्ट मिडलैंड पुलिस के मुताबिक, उसे शनिवार शाम वॉलसॉल के पार्क हॉल क्षेत्र में एक महिला के सड़क पर बेसुध अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली. पुलिस ने रविवार को कहा था कि वह महिला के साथ हुए अपराध की जांच “नस्ली हमले” के रूप में कर रही है. उसने एक श्वेत संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज जारी करते हुए उसका पता लगाने में लोगों से मदद की अपील की थी.

मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे ‘डिटेक्टिव सुपरिंटेंडेंट’ (डीएस) रोनन ट्रायर ने घटना के सिलसिले में पेरी बार क्षेत्र में हुई गिरफ्तारी को एक “महत्वपूर्ण सफलता” करार दिया. उन्होंने कहा, “हमारी जांच आज आगे बढ.ेगी और हमेशा की तरह, हमारी प्राथमिकता वह महिला है, जिस पर हमला हुआ. उसे आज सुबह घटनाक्रम (आरोपी की गिरफ्तारी) की जानकारी दी गई. महिला को विशेष रूप से प्रशिक्षित अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलता रहेगा.” ‘सिख फेडरेशन यूके’ ने स्थानीय लोगों के हवाले से कहा कि “वॉलसॉल में अपनी ‘नस्ल’ के कारण बलात्कार की शिकार हुई महिला पंजाबी मूल की है.”

संगठन ने कहा, “हमलावर ने उस मकान का दरवाजा तोड़ दिया, जहां पीड़िता रहती है… वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के सामने पिछले दो महीनों में 20 साल की उम्र की दो युवतियों के साथ उनकी ‘नस्ल’ के कारण बलात्कार किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं और इनके लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की जरूरत है.” पिछले महीने वेस्ट मिडलैंड्स के पास ओल्डबरी क्षेत्र में एक ब्रिटिश सिख महिला से भी उसकी ‘नस्ल’ के कारण बलात्कार किए जाने की घटना सामने आई थी. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.

ब्रिटिश सिख सांसद प्रीत कौर गिल और तनमनजीत सिंह धेसी ने क्षेत्र में महिलाओं के साथ “इस तरह की हिंसक वारदात की पुनरावृत्ति” की निंदा की. गिल ने कहा, “हमें ‘नस्ल’ के कारण एक और महिला के साथ बलात्कार की घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है. वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने पार्क हॉल इलाके में 20 साल की एक युवती के साथ बलात्कार की घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया है, जिसे नस्लीय रूप से प्रेरित अपराध बताया गया है.”

उन्होंने कहा, “यह मामला ओल्डबरी में एक सिख युवती के साथ उसकी नस्ल के कारण बलात्कार और हेल्सओवेन में एक महिला के साथ बलात्कार की भयावह घटनाओं के बाद आया है. हमारे क्षेत्र में महिलाओं के खिलाफ हिंसक घटनाओं का बार-बार होना, जो नस्ली नफरत के कारण और भी बढ. जाती हैं, बेहद परेशान करने वाला है.” धेसी ने कहा, “सिख समुदाय अभी ओल्डबरी में एक सिख युवती के साथ नस्ली नफरत के कारण बलात्कार की घटना के सदमे से उबरा भी नहीं था कि वॉसॉल में ऐसी ही एक और वारदात ने उसे स्तब्ध कर दिया है. हमारी संवेदनाएं पीड़िता के साथ हैं और ऐसे समय में पुलिस की मदद करने की जरूरत है, जब ज्यादा लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. नफरत के गंभीर परिणाम होते हैं.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजैकी चैन से मिले ऋतिक रोशन, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की
Next Article मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026
International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026

ट्रंप को तेल उद्योग की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य संकट बना खतरा

March 16, 2026

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.