Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»बलौदाबाजार: करंट की चपेट में आने से गर्भवती बायसन की मौत, शिकारियों ने शव के टुकड़े किए
Chhattisgarh

बलौदाबाजार: करंट की चपेट में आने से गर्भवती बायसन की मौत, शिकारियों ने शव के टुकड़े किए

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बलौदाबाजार: करंट की चपेट में आने से गर्भवती बायसन की मौत, शिकारियों ने शव के टुकड़े किए
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बलौदाबाजार. छत्तीसग­ढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में शिकारियों द्वारा जंगल में बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने से एक गर्भवती बायसन की मौत हो गई. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शिकारियों ने जानवर का सिर व पैर काट दिए और उसके पेट से पूरी तरह से विकसित भ्रूण निकाल लिया.

उन्होंने बताया कि गर्भवती बायसन का क्षत-विक्षत शव शनिवार को बलौदाबाजार वन प्रभाग के तहत अर्जुनी वन क्षेत्र में मिला, जिसके बाद वन र्किमयों ने मामले की जांच शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला कि शिकारियों ने बिजली के तार का जाल बिछाया था और उसके संपर्क में आने से बायसन की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि आशंका है कि शिकारियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े किए. अधिकारियों ने बताया कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने की कोशिशें जारी हैं.

रायपुर के वन्यजीव कार्यकर्ता नितिन सिंघवी ने इस घटना के लिए वन विभाग की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया.
उन्होंने आरोप लगाया कि त्योहारी के दौरान शिकार ब­ढ़ने की पहले से चेतावनी के बावजूद विभाग कार्रवाई करने में विफल रहा.
सिंघवी ने राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सोमवार को लिखे एक पत्र में घटना पर दुख व्यक्त किया और वन विभाग से पर्यटन को ब­ढ़ावा देने के बजाय विशेष रूप से वन्यजीव संरक्षण व शिकार विरोधी उपायों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि बायसन एक लुप्तप्राय प्रजाति है और इतने क्रूर तरीके से उसे मरना एक चेतावनी से कम नहीं है. सिंघवी ने आरोप लगाया कि रायग­ढ़ वन प्रभाग में दिवाली के एक दिन बाद भी ऐसी ही एक घटना हुई, जहां जंगली सूअरों को फंसाने के लिए लगाए गए बिजली के तार से एक हाथी की मौत हो गई. उन्होंने वन्यजीव अभयारण्यों, राष्ट्रीय उद्यानों और बाघ अभयारण्यों में प्रशिक्षित ‘स्निफर डॉग स्क्वॉड’ तैनात करने की मांग की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकरूर भगदड़: अभिनेता विजय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, दुखद घटना के लिए माफी मांगी
Next Article ‘द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड’ बेहतरीन सीरीज, शाहरुख को अपने बेटे पर गर्व होना चाहिए: थरूर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.