Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»मुनाफावसूली से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक फिसला
Business

मुनाफावसूली से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक फिसला

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुनाफावसूली से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक फिसला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. एशियाई बाजारों में कमजोरी के बीच मंगलवार को आईटी, टिकाऊ उपभोक्ता सामान और रियल्टी शेयरों में मुनाफावसूली से स्थानीय शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 151 अंक टूट गया जबकि निफ्टी को 30 अंक का नुकसान हुआ. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स उतार-च­ढ़ाव भरे कारोबार में 150.68 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,628.16 अंक पर बंद हुआ. मजबूती के साथ सत्र की शुरुआत करने वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 559.45 अंक तक टूटकर 84,219.39 अंक पर आ गया था.

एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 29.85 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,936.20 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और बजाज फाइनेंस के शेयरों में प्रमुख रूप से गिरावट रही. हालांकि, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर च­ढ़कर बंद हुए.

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”घरेलू बाजार उतार-च­ढ़ाव के बीच नकारात्मक दायरे में रहे और नुकसान के साथ बंद हुए. मासिक वायदा अनुबंधों की समाप्ति और कमजोर वैश्विक संकेतों से मुनाफावसूली हावी रही.” व्यापक बाजार में मझोली कंपनियों का बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.12 प्रतिशत की ब­ढ़त पर रहा जबकि छोटी कंपनियों के स्मॉलकैप सूचकांक में 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी रही.

क्षेत्रवार सूचकांकों में रियल्टी खंड को एक प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा जबकि टिकाऊ उपभोक्ता खंड में 0.64 प्रतिशत और आईटी खंड में 0.60 प्रतिशत की गिरावट रही. वहीं धातु खंड ने 1.30 प्रतिशत की छलांग लगाई. ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं संपत्ति प्रौद्योगिकी फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा, ”निफ्टी अधिकांश समय 25,800-26,000 के संकीर्ण दायरे में कारोबार करता रहा, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों जैसी प्रमुख वैश्विक घटनाओं से पहले के सतर्क रुख को दर्शाता है.” उन्होंने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों में उतार-च­ढ़ाव भरा सत्र देखने को मिला, लेकिन निफ्टी-50 और बैंक निफ्टी दोनों ने कारोबार के आखिरी आधे घंटे में अपनी स्थिति में सुधार किया.

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए. यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. सोमवार को अमेरिकी बाजार ब­ढ़त के साथ बंद हुए थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 55.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले कारोबार में 2,492.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.78 प्रतिशत गिरकर 64.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 566.96 अंक ब­ढ़कर 84,778.84 अंक और एनएसई निफ्टी 170.90 अंक च­ढ़कर 25,966.05 अंक पर बंद हुआ था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ के 13 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Next Article अभिनेता रजनीकांत और धनुष को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.