Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026

अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»आईओसी रूसी तेल खरीदना जारी रखेगी क्योंकि प्रतिबंध तेल पर नहीं बल्कि कुछ कंपनियों पर
Business

आईओसी रूसी तेल खरीदना जारी रखेगी क्योंकि प्रतिबंध तेल पर नहीं बल्कि कुछ कंपनियों पर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आईओसी रूसी तेल खरीदना जारी रखेगी क्योंकि प्रतिबंध तेल पर नहीं बल्कि कुछ कंपनियों पर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) और अन्य भारतीय तेल कंपनियां रूस से कच्चे तेल की खरीद पूरी तरह से बंद नहीं करेंगी क्योंकि हालिया प्रतिबंध केवल विशिष्ट रूसी आपूर्तिकर्ता के लिए हैं न कि तेल पर. यह एक ऐसी स्थिति है जो गैर-प्रतिबंधित संस्थाओं के माध्यम से प्रवाह जारी रखने की संभावना को खोलती है.

अधिकारियों ने बताया कि अब तक चार रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं, लेकिन भारत को सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता कंपनी रोसनेफ्ट (जो लगभग 45 प्रतिशत तेल प्रवाह का प्रबंधन करती है) वास्तविक उत्पादक नहीं बल्कि एक ‘एग्रीगेटर’ है. रूस के क्षेत्रों से कच्चे तेल का एकत्रीकरण अन्य गैर-प्रतिबंधित संस्थाओं द्वारा किया जा सकता है, जिससे आपूर्ति जारी रह सकती है.
अमेरिका के पिछले सप्ताह रूस के दो शीर्ष कच्चे तेल निर्यातकों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भारतीय रिफाइनरियों ने रूसी तेल के लिए कोई नया ऑर्डर नहीं दिया है. वे बदले हुए परिदृश्य का आकलन कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता में कोई त्रुटि न हो.

आईओसी के निदेशक (वित्त) अनुज जैन ने कहा, ” जब तक हम प्रतिबंधों का पालन कर रहे हैं, हम रूसी कच्चे तेल की खरीद बिल्कुल बंद नहीं करेंगे. रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंध नहीं है. प्रतिबंध संस्थाओं और आपूर्ति श्रृंखलाओं पर लगे हैं. अगर कोई मेरे पास किसी गैर-प्रतिबंधित संस्था के साथ आता है और (मूल्य) सीमा का पालन किया जा रहा है तो मैं उसे खरीदना जारी रखूंगा.” अमेरिका ने पिछले सप्ताह रूस पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध खत्म करने का दबाव बनाने के लिए रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगा दिए थे. अन्य प्रमुख उत्पादक, सुरगुटनेफ्टेगास पीएओ और गजप्रोम नेफ्ट पहले ही काली सूची में डाल दिए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि भारतीय कंपनियां यह समझने के लिए अपने विकल्पों पर विचार कर रही हैं कि वे रूस में गैर-प्रतिबंधित संस्थाओं से कितना खरीद सकती हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर OPD में गरीब मरीजों को मिलेगा नि:शुल्क CT-स्कैन, MRI जाँच सुविधा का लाभ
Next Article केन्या के तटीय क्षेत्र क्वाले में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 11 लोगों की मौत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट; सिल्वर ₹24000 तक टूटी, गोल्ड ₹8000 सस्ता

January 30, 2026
Business

भारत-ईयू ने एफटीए वार्ता पूरी की, परिधान, रसायनों के लिए शून्य शुल्क; कार, वाइन के लिए रियायती पहुंच

January 27, 2026
Business

प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत-ईयू व्यापार समझौते पर बनी सहमति, वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी

January 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों के अभियान में पांच टीटीपी आतंकवादी मारे गये

January 30, 2026

छत्तीसगढ़: सिरपुर धरोहर उत्सव एक से तीन फरवरी तक

January 30, 2026

अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

January 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.