Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आईपीएल 2026: ‘विराट’ रिकॉर्ड का गवाह बना रायपुर, लगातार चार जीत के बाद कोलकाता हुई चित्त; कोहली का 9वां IPL शतक

May 13, 2026

क्या टूट रहा है मौनी रॉय का रिश्ता? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 13, 2026

रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों पर ड्रोन से किए हमले

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ याचिका पर विचार करने से किया इनकार
Entertainment

उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ याचिका पर विचार करने से किया इनकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की रिलीज के खिलाफ याचिका पर विचार करने से किया इनकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ की रिलीज पर रोक लगाने के अनुरोध वाली जनहित याचिका पर बृहस्पतिवार को विचार करने से इनकार कर दिया. यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है. मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के दौरान कहा कि सिनेमैटोग्राफ अधिनियम में समीक्षा का कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सकता. इस पर, वकील ने दलील दी कि वह फिल्म की रिलीज के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वह यह स्पष्टीकरण चाहते हैं कि यह विषयवस्तु निश्चित इतिहास नहीं है.

पीठ ने पूछा, “क्या हम सुपर सेंसर बोर्ड हैं? आप एक स्पष्टीकरण चाहते हैं कि यह इतिहास नहीं है. मुझे बताइए, क्या किसी भी काल्पनिक रचना में लेखक यह स्पष्टीकरण देता है कि यह इतिहास नहीं है?” पीठ ने पूछा, “इतिहास के लिए भी दो इतिहासकारों के अलग-अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन किस इतिहासकार का दृष्टिकोण सही है, क्या यह हमें तय करना है? इस पर निर्णय लेने के लिए हमारे पास क्या मानक उपलब्ध हैं?” अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने याचिका दायर करने से पहले उचित शोध नहीं किया तथा उनके लिए सरकार से संपर्क करना अधिक उचित होगा.

पीठ ने कहा कि अभिनेता परेश रावल को याचिका में पक्षकार नहीं बनाया जाना चाहिए था. अदालत ने कहा, “आपने अभिनेता (परेश रावल) को पक्ष क्यों बनाया? अगर कल आप अवमानना याचिका दायर करते हैं, तो क्या आप वकील को पक्ष बनाएंगे? वह (रावल) पेशेवर अभिनेता हैं, वह विषय-वस्तु के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.” याचिका में परेश रावल अभिनीत फिल्म के निर्माताओं को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया कि वे “सभी तरह के प्रचार और क्रेडिट में स्पष्ट रूप से एक प्रमुख स्पष्टीकरण प्रर्दिशत करें जिसमें कहा गया हो कि फिल्म एक विवादित कथा से संबंधित है और यह एक निश्चित ऐतिहासिक विवरण होने का दावा नहीं करती है.” याचिका में आरोप लगाया गया कि यह फिल्म पूरी तरह से मनगढ.ंत तथ्यों पर आधारित है, जिसमें कास्टिंग/निर्माण/निर्देशन/लेखक द्वारा राजनीतिक पहुंच हासिल करने के लिए विशेष प्रचार किया गया है. इसमें यह भी कहा गया कि फिल्म से भारत में विभिन्न समुदायों के बीच सांप्रदायिक अशांति पैदा हो सकती है.

्स्विवणम ग्लोबल र्सिवस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्देशन तुषार अमरीश गोयल ने किया है और इसका निर्माण सीए सुरेश झा ने किया है. हालांकि फिल्म की वास्तविक कहानी अभी भी अस्पष्ट है, लेकिन निर्माताओं ने पूर्व में दिए गए एक बयान में कहा था कि यह फिल्म “ताजमहल के 22 सीलबंद दरवाजों के पीछे छिपे सवालों और रहस्यों को” उठाती है. निर्माताओं ने दावा किया कि फिल्म “भारतीय इतिहास का एक ऐसा अध्याय प्रस्तुत करने का वादा करती है जिसे पहले कभी किसी ने प्रस्तुत करने का साहस नहीं किया.” इस महीने की शुरुआत में, फिल्म का पहला पोस्टर विवादों में घिर गया था, जब इसमें रावल के किरदार को ताजमहल का गुंबद हटाते और उसमें से भगवान शिव की मूर्ति निकलते हुए दिखाया गया था.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleयुवा एशियाई खेल: भारत को मुक्केबाजी में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक
Next Article रूस ने यूक्रेनी ऊर्जा ढांचों को फिर निशाना बनाया, पूरे देश में बिजली गुल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

क्या टूट रहा है मौनी रॉय का रिश्ता? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 13, 2026
Entertainment

क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 12, 2026
Entertainment

सड़क हादसे में तेलुगू अभिनेता भरत कांत का निधन – |

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आईपीएल 2026: ‘विराट’ रिकॉर्ड का गवाह बना रायपुर, लगातार चार जीत के बाद कोलकाता हुई चित्त; कोहली का 9वां IPL शतक

May 13, 2026

क्या टूट रहा है मौनी रॉय का रिश्ता? सोशल मीडिया एक्टिविटी ने बढ़ाई हलचल – |

May 13, 2026

रूस ने यूक्रेन के विभिन्न इलाकों पर ड्रोन से किए हमले

May 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.