Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026

IPL में जडेजा का तगड़ा इशारा! बटलर को ‘जेब में’ डालने वाला सेलिब्रेशन वायरल

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»मरयम नवाज के पति ने कट्टरपंथी इस्लामी हत्यारे के पक्ष में बयान दिया, सोशल मीडिया पर आलोचना
International

मरयम नवाज के पति ने कट्टरपंथी इस्लामी हत्यारे के पक्ष में बयान दिया, सोशल मीडिया पर आलोचना

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मरयम नवाज के पति ने कट्टरपंथी इस्लामी हत्यारे के पक्ष में बयान दिया, सोशल मीडिया पर आलोचना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लाहौर. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरयम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) पर प्रतिबंध के बीच उनके पति पंजाब के तत्कालीन गवर्नर सलमान तासीर के कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी से प्रेरित हत्यारे के पक्ष में खुलेआम बोल रहे हैं. उनके बयान की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही है. हाल में लाहौर से लगभग 170 किलोमीटर दूर चिओट जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए मरयम के पति कैप्टन (सेवानिवृत्त) सफदर अवान ने अल्पसंख्यक अहमदिया समुदाय के खिलाफ नफरतभरा भाषण दिया और दुआ की कि पाकिस्तान के हर घर में मुमताज कादरी पैदा हो.

वर्ष 2011 में तासीर की हत्या करने के जुर्म में कादरी को फरवरी 2016 में फांसी दे दी गई. तासीर के पुलिस गार्ड कादरी ने उन्हें इसलिए गोली मार दी थी, क्योंकि गवर्नर ने ईशनिंदा कानूनों की आलोचना की थी और ईशनिंदा की आरोपी ईसाई महिला आसिया बीबी का समर्थन किया था.

सफदर ने कहा कि वह चाहते हैं कि ‘खत्म-ए-नबूवत’ की हिफाजत करने के लिए पाकिस्तान के हर घर में मुमताज कादरी जैसा व्यक्ति पैदा हो. उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि कहीं कादियानी (अहमदिया समुदाय) चिनाब नगर में जमीन खरीदकर इजराइल की तरह अपना देश न बना लें. ‘खत्म-ए-नबूवत’ इस्लामी अवधारणा है जिसका मतलब है कि पैगंबर मोहम्मद अल्लाह द्वारा भेजे गए सभी पैगंबरों में अंतिम पैगंबर हैं और उनके बाद कोई पैगंबर नहीं आएगा. सफदर लगातार कादरी के समर्थन में मुखर रहे हैं और अहमदिया समुदाय को निशाना बना रहे हैं.

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सफदर के भाषण को ”खतरनाक और कट्टर” करार दिया और मरयम से अपने पति के नफरत भरे भाषण के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया. संघीय सरकार ने हाल में पंजाब सरकार के अनुरोध पर टीएलपी पर प्रतिबंध लगा दिया था. दरअसल, पिछले महीने पुलिस और टीएलपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़पों में पुलिसर्किमयों सहित 16 लोग मारे गए थे और 1,600 से अधिक लोग घायल हुए थे. मरयम सरकार ने प्रांत में टीएलपी द्वारा संचालित 300 मस्जिदों और 125 मदरसों का प्रशासनिक नियंत्रण उदारवादी सुन्नी उलेमा (धर्मगुरुओं) को उचित प्रबंधन के लिए देने की भी घोषणा की.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleखैराग­ढ़-छुईखदान-गंडई: 17 लाख रुपये की इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
Next Article जग्गी हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फिर से हाईकोर्ट में होगी मामले की सुनवाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026
International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026

IPL में जडेजा का तगड़ा इशारा! बटलर को ‘जेब में’ डालने वाला सेलिब्रेशन वायरल

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.