Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने”

May 4, 2026

सुपरस्टार से सियासत तक: क्या थलपति विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए नेता? – |

May 4, 2026

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»किसी जूनियर अधिकारी को नहीं सौपेंगे जी20 की अध्यक्षता’, अमेरिका से विवाद के बीच दक्षिण अफ्रीका की दो टूक
International

किसी जूनियर अधिकारी को नहीं सौपेंगे जी20 की अध्यक्षता’, अमेरिका से विवाद के बीच दक्षिण अफ्रीका की दो टूक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
किसी जूनियर अधिकारी को नहीं सौपेंगे जी20 की अध्यक्षता’, अमेरिका से विवाद के बीच दक्षिण अफ्रीका की दो टूक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से सार्वजनिक मंचों पर दक्षिण अफ्रीका को लेकर दिए गए बयानों और उनके जी20 सम्मेलन में न आने की पुष्टि होने के बाद दोनों देशों के रिश्ते में तनाव और बढ़ गया है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह जी20 अध्यक्षता का प्रतीकात्मक हस्तांतरण किसी जूनियर अमेरिकी अधिकारी को नहीं करेगा। गौरतलब है कि यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब व्हाइट हाउस के अधिकारी ने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा को अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अनुचित टिप्पणी न करने की चेतावनी दी।

बता दें कि जी20 आयोजनों में अब तक चलन रहा है कि जो भी देश इस संगठन की अगली अध्यक्षता संभालता है, उसके राष्ट्र प्रमुख या विशेष नेता-प्राधिकारी ही आयोजक देश से अध्यक्षता का प्रतीकात्मक हैंडओवर लेता है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जी20 का बहिष्कार करने का संकेत दिया है। इसके बाद अमेरिका ने जी20 अध्यक्षता के हस्तांतरण के लिए आठ सदस्यीय एक दल को भेजने के लिए दक्षिण अफ्रीका से अनुमति मांगी। इसका नेतृत्व अमेरिका के राजनयिक मार्क जिलार्ड करेंगे। इसे लेकर पहले राष्ट्रपति रामाफोसा ने सौहार्दपूर्ण रुख अपनाया था, लेकिन देर शाम उनके प्रवक्ता विंसेंट मैग्वेन्या ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राष्ट्रपति किसी जूनियर अधिकारी को अध्यक्षता नहीं सौंपेंगे।

स्थानीय मीडिया से बातचीत में मैग्वेन्या ने कहा, “राष्ट्रपति किसी राजनयिक (चार्ज डी’अफेयर्स) को जी20 की अध्यक्षता नहीं सौंपेंगे। यह स्थापित प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। दुनिया का कोई भी राष्ट्राध्यक्ष ऐसा नहीं करेगा।”

दक्षिण अफ्रीका में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लेविट की टिप्पणी को लेकर भी नाराजगी है। विश्लेषकों ने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताते हुए कूटनीतिक शिष्टाचार का उल्लंघन बताया। लेविट ने कहा था, “मैंने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति को आज अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कुछ बोलते हुए देखा। यह भाषा राष्ट्रपति या उनकी टीम को पसंद नहीं है।” व्हाइट हाउस प्रवक्ता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई जब रामाफोसा ने अमेरिकी अनुपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाया था, हालांकि उन्होंने ट्रंप का नाम नहीं लिया।
दक्षिण अफ्रीका में ट्रंप की ओर से लगातार दिए जा रहे उन दावों पर भी असंतोष है, जिनमें वे देश में श्वेत किसानों के खिलाफ नरसंहार का आरोप लगाते हैं। दक्षिण अफ्रीकी सरकार और स्थानीय श्वेत नेताओं ने इन दावों को कई बार खारिज किया है। ट्रंप ने मंगलवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात के बाद भी दक्षिण अफ्रीका को घेरा था। उन्होंने कहा था, “मैं जी20 के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं जा रहा क्योंकि मेरा मानना है कि वहाँ लोगों के सफाए की जो नीतियां हैं, वे स्वीकार्य नहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका ने बहुत बुरा बर्ताव किया है।”

लेविट ने पुष्टि की थी कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल केवल जी20 अध्यक्षता ग्रहण करने की प्रक्रिया के लिए उपस्थित होगा और वहां चर्चाओं में हिस्सा नहीं लेगा। दक्षिण अफ्रीका का मानना है कि अमेरिका यह कार्रवाई इस लिए कर रहा है, ताकि उस स्थिति से बचा जा सके जिसमें रामाफोसा ने संकेत दिया था कि उपयुक्त प्रतिनिधि की गैरमौजूदगी में वह अध्यक्षता खाली कुर्सी को सौंप देंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी सौगात: भरतपुर में नई बस सेवा शुरू
Next Article रायपुर में श्रम मंत्री की अपील—श्रमिकों को समय पर मिले सरकारी योजनाओं का फायदा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

पश्चिम एशिया में लंबे युद्ध की तैयारी कर रहा यूएस, भेजा 6500 टन गोला-बारूद; तस्वीरों ने बढ़ाई चिंता

May 1, 2026
International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने”

May 4, 2026

सुपरस्टार से सियासत तक: क्या थलपति विजय बनेंगे तमिलनाडु के नए नेता? – |

May 4, 2026

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.