Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, छह लोगों की मौत
International

बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, छह लोगों की मौत

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 21, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बांग्लादेश में 5.7 तीव्रता का भूकंप, छह लोगों की मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ढाका. बांग्लादेश में शुक्रवार को आए 5.7 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटके राजधानी ढाका और कुछ अन्य हिस्सों में महसूस किए गए तथा इस दौरान कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और कुछ जगहों पर आग लग गई, जिससे निवासियों में दहशत फैल गई.

अधिकारियों ने बताया कि ढाका में तीन लोगों, जबकि नारायणगंज में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है. वहीं, दो अन्य मौतें नरसिंगडी में हुईं, जहां भूकंप का केंद्र सतह से लगभग 10 किलोमीटर नीचे स्थित था. स्थानीय मीडिया ने भूकंप के कारण देशभर में कम से कम 50 लोगों के घायल होने की खबर दी है.

बांग्लादेश के मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 10 बजकर 38 मिनट पर आया और इसका केंद्र ढाका के उत्तर-पूर्वी बाहरी इलाके में स्थित नरसिंगडी में 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. यह स्थान ढाका के अगरगांव क्षेत्र में भूकंपीय केंद्र से लगभग 13 किलोमीटर पूर्व में है.

ढाका के पुलिस उपायुक्त मलिक अहसान उद्दीन सामी ने अग्निशमन सेवा के हवाले से बताया कि पुराने ढाका के अरमानीटोला इलाके में पांच मंजिला इमारत की रेलिंग, बांस की मचान और मलबा गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया.

सामी ने पुष्टि की कि मृतकों में एक मेडिकल छात्र शामिल है, जो मांस खरीदने के लिए अपनी मां के साथ वहां गया था. उन्होंने बताया कि मेडिकल छात्र की मां गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी तत्काल सर्जरी करनी पड़ी. स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, ढाका में जान गंवाने वाले तीन लोगों में आठ साल का एक बच्चा शामिल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है.

अधिकारियों के मुताबिक, चौथी मौत नारायणगंज में हुई, जहां एक नवजात बच्ची ने उस समय मलबे की चपेट में आकर दम तोड़ दिया, जब उसकी मां उसे गोद में लेकर एक दीवार के पास से गुजर रही थी, जो भूकंप के कारण ढह गई. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के बाद पुराने ढाका में स्थित सुतरापुर के स्वामीबाग इलाके में स्थित आठ-मंजिला एक इमारत के पास की दूसरी इमारत पर झुक जाने की खबर मिली, जबकि कालाबागान क्षेत्र में सात-मंजिला एक इमारत झुकी हुई दिखाई दी. हालांकि, अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत संरचनात्मक रूप से सुरक्षित है.

ढाका के आलीशान बरिधारा इलाके में भूकंप के झटके के तुरंत बाद एक घर में आग लग गई, लेकिन दमकल कर्मी यह पुष्टि नहीं कर सके कि इसका संबंध भूकंप से था या नहीं. ढाका से सटे मुंशीगंज के गजारिया इलाके में भी एक आवासीय इमारत में आग लगने की खबर मिली, जहां दमकलर्किमयों ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया.

‘प्रथम आलो’ अखबार के अनुसार, भूकंप के कारण ढाका के आसपास के तीन जिलों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए. विशेषज्ञों का कहना है कि बांग्लादेश में बड़े भूकंप का खतरा लंबे समय से बना हुआ है, क्योंकि वह सक्रिय टेक्टोनिक प्लेट सीमाओं पर स्थित है.
बांग्लादेश इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (बीयूईटी) के भूकंप विशेषज्ञ प्रोफेसर मेहेदी अहमद अंसारी ने कहा कि छह तीव्रता वाला भूकंप देश में अधिकांश संरचनाओं को ध्वस्त कर सकता है. उन्होंने कहा, “शुक्रवार को आया भूकंप बांग्लादेश के लिए खतरे की घंटी है.”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article23–25 नवंबर आवास मेला रायपुर: विभिन्न हाउसिंग प्रोजेक्ट्स एक ही स्थान पर, खरीदारों के लिए सर्वोत्तम विकल्प
Next Article हिडमा फर्जी मुठभेड़ में मारा गया, इसके पीछे माओवादी नेता देवजी का हाथ: मनीष कुंजाम
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

March 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.