Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

May 3, 2026

सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»विवादों में रहीं मेक्सिको की फातिमा बॉश के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज
Entertainment

विवादों में रहीं मेक्सिको की फातिमा बॉश के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 21, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
विवादों में रहीं मेक्सिको की फातिमा बॉश के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बैंकॉक. मेक्सिको की 25 वर्षीय फातिमा बॉश फर्नांडीज ने शुक्रवार को मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम किया. यह जीत उनके लिए नाटकीय रही, जो बैंकॉक में आयोजित इस लोकप्रिय सौंदर्य प्रतियोगिता के उतार-च­ढ़ाव वाले 74वें संस्करण के दौरान एक मेजबान द्वारा सार्वजनिक रूप से की गयी बदसलूकी का उनके डटकर सामना करने के कारण चर्चा में रहीं.

इस प्रतियोगिता की उप विजेता थाईलैंड की 29 वर्षीय प्रवीनर सिंह रहीं जबकि तीसरा स्थान वेनेजुएला की 25 वर्षीय स्टेफनी एड्रिआना अबासाली नासिर ने हासिल किया. इस वर्ष की प्रतियोगिता का माहौल एक विवाद के कारण बिगड़ गया था, जिसकी शुरुआत मेक्सिको की प्रतिभागी बॉश को फटकारने से हुई. इस घटना ने बहिष्कार, नारीवादी एकजुटता और स्थानीय आयोजक की भावुक माफी जैसे नाटकीय मोड़ लिए.

चार नवंबर को प्रतियोगिता के एक सत्र के दौरान थाईलैंड के राष्ट्रीय निदेशक नवात इट्साराग्रिसिल ने बॉश पर स्थानीय प्रचार गतिविधियों में भागीदारी के दिशा-निर्देशों का पालन न करने का आरोप लगाया और उन्हें फटकार लगायी. जब बॉश ने अपना पक्ष रखने की कोशिश की तो उन्होंने सुरक्षा र्किमयों को बुला लिया. बॉश कमरे से बाहर चली गईं और उनके समर्थन में कई अन्य प्रतिभागी भी कमरे से बाहर निकल गयीं, जिनमें मिस यूनिवर्स 2024 डेनमार्क की विक्टोरिया कायर थेलविग भी शामिल थीं.

बॉश ने थाई पत्रकारों से कहा, ”आपके निदेशक का व्यवहार सम्मानजनक नहीं था, उन्होंने मुझे ‘मूर्ख’ कहा. अगर कोई चीज आपकी गरिमा छीनती है, तो आपको उससे हट जाना चाहिए.” ‘मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन’ के अध्यक्ष और मेक्सिको के व्यवसायी राउल रोचा कांतू ने एक बयान जारी कर नवात के व्यवहार को ”सार्वजनिक उत्पीड़न” और ”गंभीर दुर्व्यवहार” बताया था.

मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम भी बॉश के समर्थन में उतर आयी थीं. बाद में नवात ने अपने व्यवहार पर माफी मांगी. मिस यूनिवर्स वेबसाइट के अनुसार, बॉश ने मेक्सिको और इटली में फैशन की प­ढ़ाई की है. उन्होंने बीमार बच्चों की मदद की है, पर्यावरण जागरूकता ब­ढ़ाने और शरणार्थियों तथा मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों पर कार्य किया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Next Article प्रधानमंत्री मोदी जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जोहानिसबर्ग पहुंचे
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15 में दिखेगा नया रोमांच: गौरव खन्ना और हर्ष गुजराल की एंट्री से बढ़ा एक्साइटमेंट – |

May 3, 2026
Entertainment

मुनव्वर फारूकी के घर आई खुशियों की बहार: दूसरी बार बने पिता, बेटी के जन्म से झूमे फैंस – |

May 2, 2026
Entertainment

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट में बड़ा झटका, खिलाड़ियों की फिटनेस और शेड्यूल पर उठे गंभीर सवाल

May 4, 2026

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

May 3, 2026

सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री

May 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.