Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»भिलाई ‘मैत्री गार्डन’ का होगा निजीकरण, सेल प्रबंधन ने जारी किया विज्ञापन, विधायक देवेंद्र यादव बोले – करेंगे विरोध
Chhattisgarh

भिलाई ‘मैत्री गार्डन’ का होगा निजीकरण, सेल प्रबंधन ने जारी किया विज्ञापन, विधायक देवेंद्र यादव बोले – करेंगे विरोध

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भिलाई ‘मैत्री गार्डन’ का होगा निजीकरण, सेल प्रबंधन ने जारी किया विज्ञापन, विधायक देवेंद्र यादव बोले – करेंगे विरोध
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भिलाई। भारत और रूस की मैत्री के प्रतीक और प्रदेश के सबसे बड़े गार्डन भिलाई मैत्रीबाग को अब सेल प्रबंधन निजी हाथों में देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सेल प्रबंधन ने रूचि की अभिव्यक्ति के तहत अखबार में इश्तिहार भी जारी किया है, ताकि कोई संगठन का संस्था इस गार्डन और जू को संचालित करना चाहती है, वह नियमों और शर्तों के तहत इसका संचालन कर सकता है।

मैत्रीबाग के निजीकरण की खबर सुनने के बाद यूनियन लीडर्स और जनप्रतिनिधियों की भी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी है। वहीं पब्लिक का कहना है कि निजी हाथों में मैत्रीबाग का संचालन जाने के बाद प्राइवेट सेक्टर अपने हिसाब से सब काम करेंगे और जनता पर भी आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

दरअसल, 140 एकड़ में फैले मैत्री बाग की स्थापना 1972 में की गई थी। मैत्री बाग के अंदर मौजूद चिड़ियाघर ऐसा जू है, जिसे सफेद बाघों की नर्सरी भी कहा जाता है। अब तक इस जू से इंदौर, गुजरात, बंगाल सहित देश के अन्य राज्यों में सफेद शेर भेजे गए हैं। इसके साथ ही देश-विदेश के पशु पक्षी यहां आकर्षण का केंद्र भी है।

इधर गार्डन के निजीकरण को लेकर भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि पब्लिक सेक्टर के निजीकरण में केंद्र सरकार सबसे आगे है। सेल प्रबंधन ने धीरे-धीरे कर पूरे प्लांट का निजीकरण कर दिया। अब शिक्षा स्वास्थ्य के बाद इकलौते गार्डन को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि वह इस निजीकरण का जरूर विरोध करेंगे।

वहीं बीएसपी यूनियन सीटू के उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी ने कहा कि निजी हाथों में गार्डन के जाने के बाद लोगों को आर्थिक दबाव भी झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसे बनाने की सोच बीएसपी के उन अधिकारियों की थी जिन्होंने प्लांट का निर्माण किया था। एक अच्छी सोच के साथ इस गार्डन को बनाया गया था और उसकी पहचान पूरे मध्य भारत में है। अगर इसे प्राइवेट हाथों में दिया गया तो यह अपनी पहचान खो देगा।




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबड़ी खबर : भिलाई, रायपुर, बिलासपुर समेत 5 जिलों में ACB-EOW का छापा, शराब और DMF घोटाले की 18 जगहों पर चल रही जांच
Next Article नवाचार की नई मिसाल : जैविक खेती, फसल विविधता, पशुपालन और मत्स्य पालन का एकीकृत मॉडल
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026
Chhattisgarh

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026
Chhattisgarh

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.