राष्ट्रवाणी: वेम्बली स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ द्वारा ‘सांसों की माला’ गाने पर राहत फतेह अली खान ने उनकी सराहना की है। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इस महीने की शुरुआत में, वेम्बली स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने लाइव ‘सांसों की माला’ (Saanson Ki Mala) गाना गाया था।
इसके कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उस्ताद नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) द्वारा दुनिया भर में मशहूर किए गए इस सूफी भक्ति गीत के जरिए दिलजीत ने उस महान गायक को श्रद्धांजलि दी थी। अब, नुसरत फतेह अली खान के शिष्य और भतीजे, राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali) ने दिलजीत की परफॉर्मेंस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत फतेह अली खान ने राहत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि देने के लिए दिलजीत की तारीफ की। उन्होंने ‘सांसों की माला’ गाने की दिलजीत की कोशिश की सराहना की और कहा कि जहां कई कलाकार महान दिवंगत गायक के गाने गाने से डरते हैं, वहीं दिलजीत ने इसे बखूबी निभाया और पूरे दिल से गाया।
उन्होंने कहा,’यह कहना कम होगा कि खान साहब के गाने गाते समय बड़े-बड़े कलाकार भी घबरा जाते हैं। लेकिन दिलजीत ने इसके साथ पूरा न्याय किया है। उन्होंने पूरी ईमानदारी और दिल से इसे गाया है।
हम यह देख भी सकते हैं और सुन भी सकते हैं।’ A post shared by ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਕੰਗ (@kang_gurpartap) बता दें कि इस गाने का इस्तेमाल हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मिर्जापुर द मूवी में किया गया है। इसे रशिका दुग्गल के किरदरा बीना त्रिपाठी और मोहित मलिक के रोल बिरजू लोहार पर फिल्माया गया है।
दिलजीत ने इसी के साथ वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी आर्टिस्ट बनकर इतिहास रच दिया। खबरों के मुताबिक, उनके ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के तहत 12 सितंबर को हुए कॉन्सर्ट में करीब 90,000 लोग शामिल हुए थे। A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने फैन्स से बात की और इस मौके की अहमियत के बारे में बताया।
उन्होंने कहा,’यह पल इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा।’ शो के दौरान, उन्होंने नुसरत फतेह अली खान को श्रद्धांजलि देते हुए ‘सांसों की माला’ गाना गाया। फैंस फोन की फ्लैश लाइट जलाकर उनका साथ देते हुए गुनगुनाते नजर आए। खुद वेम्बली ने इस शो को उस जगह पर दिलजीत दोसांझ की पहली ऐतिहासिक पंजाबी हेडलाइन परफॉर्मेंस के तौर पर पेश किया था।

