Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»छत्तीसग­ढ़: सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में नया शिविर स्थापित किया
Chhattisgarh

छत्तीसग­ढ़: सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में नया शिविर स्थापित किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
छत्तीसग­ढ़: सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ियों में नया शिविर स्थापित किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बीजापुर. छत्तीसग­ढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के घने जंगलों में नक्सल रोधी व्यापक अभियान चलाने के करीब छह महीने बाद सुरक्षा बलों ने उस इलाके में एक नया शिविर स्थापित किया है, जिसे कभी दुर्दांत माओवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना माना जाता था.

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने चार नवंबर को बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के ताड़पाला गांव के पास सुरक्षा एवं जन सुविधा शिविर स्थापित किया. इस साल अप्रैल-मई में, केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने कर्रेगुट्टा पहाड़ियों के आसपास के घने जंगलों में 21 दिनों का व्यापक अभियान चलाया, जिस दौरान उन्होंने 31 नक्सलियों का सफाया कर दिया. पुलिस ने बताया कि उन्होंने 35 हथियार, 450 आईईडी और बड़ी संख्या में डेटोनेटर तथा अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की.

अधिकारी ने बताया कि नया शिविर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 196वीं और 205वीं बटालियन तथा कोबरा (सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई, कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन) के लिए क्रमश? अग्रिम परिचालन बेस (एफओबी) के रूप में काम करेगा. उन्होंने कहा कि यह शिविर सीमावर्ती क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और परिचालन क्षमताओं में सुधार करने में मदद करेगा, तथा क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल, पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) केंद्र, मोबाइल कनेक्टिविटी और आंगनवाड़ी केंद्र जैसी आवश्यक सेवाओं को सुविधाजनक बनाने में भी मदद करेगा.

इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में शिविर स्थापित करने की योजना के तहत, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), विशेष कार्य बल (एसटीएफ), राज्य पुलिस की दोनों इकाइयां, कोबरा की 205वीं और 210वीं बटालियन और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 196वीं बटालियन की संयुक्त टीम तीन नवंबर को ताड़पाला पहुंचीं.

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शिविर की स्थापना करते समय खड़ी च­ढ़ाई वाले दुर्गम क्षेत्र, सड़कों की गैरमौजूदगी, आईईडी और घात लगाकर हमले के निरंतर खतरे तथा पानी की भारी कमी के बावजूद असाधारण साहस का परिचय दिया. उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया के दौरान हेलीकॉप्टर सहायता उपलब्ध कराई गई तथा वरिष्ठ अधिकारी टीम की निगरानी और मार्गदर्शन के लिए समय-समय पर उस स्थाल पर जाते रहे.

उन्होंने बताया कि इस स्थान को जंगल युद्ध, रणनीति और अन्य व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा. ताड़पाला से छत्तीसग­ढ़-तेलंगाना सीमा पर संयुक्त और समन्वित अभियान चलाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को राज्य पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिविर का दौरा किया, र्किमयों से बातचीत की और कठिन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक कार्य पूरा करने के लिए उन्हें बधाई दी.

अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के प्रति एकजुटता और समर्थन का मजबूत संदेश देने के लिए सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कोबरा और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 20 और 21 नवंबर को शिविर का दौरा किया और रात भर वहां रुके. उन्होंने बताया कि इलाके में शिविर की स्थापना के बाद से बम निरोधक टीम द्वारा 14 आईईडी बरामद और सुरक्षित रूप से नि्क्रिरय किए गए हैं.

बीजापुर में 2024 से कम से कम 22 सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में 202 माओवादी मारे गए, 749 ने आत्मसमर्पण किया और 1,006 को गिरफ्तार किया गया. सुरक्षा शिविरों के आसपास स्थित गांवों में विकास कार्यों को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ‘नियद नेल्लानार’ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत, सड़क संपर्क, बिजली आपूर्ति, जल सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवा विस्तार, स्कूल और आंगनवाड़ी स्थापना और मोबाइल नेटवर्क सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की गई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleताइवान में सैन्य हस्तक्षेप संबंधी टिप्पणी कर जापान ने सारी हदें पार कीं: चीन के विदेश मंत्री
Next Article उपमुख्यमंत्री ने पुनर्वासित युवाओं के लिए मेडिकल कैम्प लगाने के दिए निर्देश
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.