Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»पिता की तबीयत खराब होने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली
Sports

पिता की तबीयत खराब होने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 23, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
पिता की तबीयत खराब होने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

सांगली. स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास के बीमार पड़ने के कारण भारतीय महिला टीम की इस दिग्गज क्रिकेटर और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. मंधाना और पलाश की शादी रविवार (23 नवंबर) को होनी थी. मंधाना अपने पिता से भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हैं, जो उनके क्रिकेट करियर में लगातार उनका साथ देते रहे हैं. मंधाना के प्रबंधक तुहिन मिश्रा ने बताया कि विश्व कप विजेता क्रिकेटर के पिता को रविवार सुबह अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो गई.

मिश्रा ने कहा, ” स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना आज सुबह नाश्ता करते समय तबीयत बिगड़ने लगी. हमने सोचा कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसलिए हमने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. वह चिकित्सकों की निगरानी में है.” मिश्रा ने कहा कि पिता की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए मंधाना ने उनके ठीक होने तक अपनी शादी स्थगित करने का फैसला किया है.

उन्होंने कहा, ” मंधाना अपने पिता के बहुत करीब हैं. इसलिए उन्होंने शादी को तब तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते.” मिश्रा ने बताया, ” चिकित्सकों ने कहा कि उन्हें (मंधाना के पिता) फिलहाल अस्पताल में रहना होगा. हम भी सदमे में हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं क्योंकि यह सभी के लिए एक बड़ा मौका है.” उन्होंने कहा, ” ऐसे में मंधाना चाहती है कि पहले उनके पिता ठीक हो जाएं और वह बाद में शादी करेंगी. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस समय परिवार की निजता का सम्मान करें.” मंधाना के पारिवारिक चिकित्सक डॉ. नमन शाह ने कहा कि एक मेडिकल टीम उनके पिता की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रख रही है.

उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, ”दोपहर लगभग 1:30 बजे श्रीनिवास मंधाना को बाईं ओर सीने में दर्द हुआ, जिसे हम मेडिकल भाषा में ‘एनजाइना’ कहते हैं. उनके बेटे का फोन आने के बाद हमने एम्बुलेंस भेजी, उन्हें अस्पताल ले जाया गया. ” ईसीजी और अन्य रिपोर्टों से पता चला कि हृदय संबंधी एंजाइम ब­ढ़े हुए हैं, इसलिए हमें उन्हें निगरानी में रखने की जरूरत है.” उन्होंने कहा, ”रक्तचाप भी ब­ढ़ा हुआ है और इसे कम करने के प्रयास जारी हैं. पूरी टीम निगरानी कर रही है. अगर स्थिति बिगड़ती है, तो हमें एंजियोग्राफी करनी होगी. स्मृति और उनका परिवार हमारे संपर्क में हैं, उम्मीद है कि कल तक उनकी हालत स्थिर हो जाएगी.” इस बहुप्रतीक्षित विवाह समारोह से पहले उनके गृहनगर सांगली में एक सप्ताह तक चलने वाला समारोह पहले से ही चल रहा था.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत के कप्तान, जडेजा की वापसी, बुमराह-सिराज को आराम
Next Article मुथुसामी और यानसन की पारियों से दक्षिण अफ्रीका का बड़ा स्कोर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.