Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री साय

May 1, 2026

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026

Royal Enfield की जबरदस्त शुरुआत: अप्रैल में बिक्री में उछाल, इलेक्ट्रिक बाइक से बढ़ी रफ्तार – |

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»मुथुसामी और यानसन की पारियों से दक्षिण अफ्रीका का बड़ा स्कोर
Sports

मुथुसामी और यानसन की पारियों से दक्षिण अफ्रीका का बड़ा स्कोर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 23, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुथुसामी और यानसन की पारियों से दक्षिण अफ्रीका का बड़ा स्कोर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

गुवाहाटी. सेनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया जबकि मार्को यानसन केवल सात रन से यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गए लेकिन इन दोनों की शानदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर बनाया.

मुथुसामी ने 206 गेंद पर 109 रन बनाए जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं. यानसन ने भारतीय स्पिनरों को निशाने पर रखकर 91 गेंद पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 93 रन की तूफानी पारी खेली. इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया.

भारत ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के नौ रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल (नाबाद सात) और केएल राहुल (नाबाद दो) ने दिन के आखिर में मौका मिलने पर किसी तरह का जोखिम उठाना उचित नहीं समझा लेकिन पिच अब भी सपाट है और इस पर भारतीय बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद की जा सकती है.

दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपनी पारी छह विकेट पर 247 रन से आगे ब­ढ़ाई और मुथुसामी की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी. भारत को पहले दो सत्र में एकमात्र सफलता काइल वेरिन (45) के रूप में मिली जिन्हें रविंद्र जडेजा ने स्टंप आउट कराया लेकिन इससे पहले उन्होंने दो घंटे तक टिककर अपना काम पूरा कर दिया था. मुथुसामी और वेरिन ने सातवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की.

भारतीय गेंदबाजों में केवल जसप्रीत बुमराह ही कुछ प्रभावशाली दिखे लेकिन बाद में वह भी थके हुए नजर आए. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और तीनों स्पिनर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के सामने बेअसर दिखे. मुथुसामी सुबह के सत्र में सतर्क नजर आए. उन्होंने तब बीच-बीच में चौके लगाए लेकिन यानसन के आने के बाद वह भी आक्रामक हो गए जिससे भारतीय गेंदबाजों की मुश्किल ब­ढ़ गई.

मुथुसामी ने कुलदीप यादव पर छक्का जड़कर अपनी रन संख्या 90 रन के पार पहुंचाई. इसके बाद उन्होंने इसी गेंदबाज पर चौका लगाया और फिर सिराज की गेंद पर दो रन लेकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया. यह पता नहीं है कि भारतीय टीम प्रबंधन और उनके डेटा विश्लेषक ने मुथुसामी पर कोई होमवर्क किया था या नहीं, जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाबाद 89 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. यही नहीं टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 46 से अधिक है.

रिकार्ड के लिए बता दें कि यह उनका 10वां प्रथम श्रेणी शतक है और इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 5000 से अधिक रन बनाए थे.
जब जडेजा की गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट करार दिया गया तो उन्होंने डीआरएस लेकर अपना विकेट बचा लिया, क्योंकि टीवी रिप्ले में दिख रहा था कि गेंद उनके दस्तानों को छूकर गई थी. मुथुसामी ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.

मुथुसामी का विकेट आखिर में सिराज को मिला. गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में लहरा गई जहां जायसवाल ने उसे कैच में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की. यानसन ने हालांकि गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाए रखा. विशेषकर कुलदीप उनके निशाने पर थे लेकिन आखिर में इसी स्पिनर ने उन्हें बोल्ड करके केवल सात रन से पहले टेस्ट शतक से वंचित कर दिया. कुलदीप भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 115 रन देकर चार विकेट लिए. बुमराह, सिराज और जडेजा ने दो-दो विकेट हासिल किया जबकि वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को एक भी विकेट नहीं मिला. भारत ने कुल 151.1 ओवर डालें जिसमें नीतीश ने केवल छह ओवर किए.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपिता की तबीयत खराब होने के कारण स्मृति मंधाना की शादी टली
Next Article CG News : धर्मांतरण के बहाने महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आम जनता से शालीनता से पेश आएं अधिकारी – मुख्यमंत्री साय

May 1, 2026

10 साल का इंतजार हुआ खत्म: संभावना सेठ की जिंदगी में आई खुशियों की नई सुबह – |

May 1, 2026

Royal Enfield की जबरदस्त शुरुआत: अप्रैल में बिक्री में उछाल, इलेक्ट्रिक बाइक से बढ़ी रफ्तार – |

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.