Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»ओलंपिक की निराशा के बाद फिटनेस और मानसिक स्पष्टता से वापसी में मदद मिली: लक्ष्य
Sports

ओलंपिक की निराशा के बाद फिटनेस और मानसिक स्पष्टता से वापसी में मदद मिली: लक्ष्य

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ओलंपिक की निराशा के बाद फिटनेस और मानसिक स्पष्टता से वापसी में मदद मिली: लक्ष्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन बने लक्ष्य सेन ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने की निराशा ने उनका मनोबल तोड़ा था लेकिन शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्पष्टता पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने से उन्हें बैडमिंटन के प्रति अपने लगाव को फिर से जगाने में मदद मिली. अल्मोड़ा के इस 24 वर्षीय खिलाड़ी को पेरिस से लौटने के बाद काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा.

लक्ष्य ने सिडनी से घर लौटने के बाद लक्ष्य ने चुनिंदा मीडिया से कहा, ”ओलंपिक में निराशा के बाद कड़ी मेहनत करने के लिए खुद को प्रेरित करना थोड़ा मुश्किल था. मैंने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया लेकिन वापसी पर भी मैं अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था.” उन्होंने कहा, ” मै कई टूर्नामेंटों के शुरुआती दौर में ही बाहर हो गया. मैं मानसिक रूप से बहुत सी चीजों से निपट रहा था और पूरी तरह से फिट नहीं होने के बावजूद कुछ टूर्नामेंटों में प्रतिस्पर्धा कर रहा था.” लक्ष्य को पीठ की मांसपेशियों की खिंचाव से निपटने और फिटनेस हासिल करने के लिए अस्पताल के साथ ऑ्ट्रिरया के साल्जबर्ग स्थित एथलीट परफॉर्मेंस सेंटर में समय बिताना पड़ा. वह शारीरिक परेशानियों के साथ मानसिक थकान से भी जूझ रहे थे.

उन्होंने कहा, ”पूरे साल मेरे मन में बहुत सी बातें और बहुत सारी शंकाएं थीं. मेरी ट्रेनिंग और टूर्नामेंटों में खेलने को लेकर बहुत सारे लोगों के विचार काफी अलग-अलग थे. मेरे लिए ऐसे में सभी चीजों को पीछे छोड़कर खुद पर विश्वास करना जरूरी था कि मैं सही चीजें कर रहा हूं.” लक्ष्य ने कहा कि बदलाव तब शुरू हुआ जब उन्होंने नतीजों पर ध्यान देने की जगह अभ्यास के दौरान छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान केंद्रित किया. मानसिक प्रशिक्षक मोन ब्रॉकमैन सहित उनके कोचिंग टीम के सदस्यों ने उनके खेल में फिर सुधार करने में काफी मदद की.

लक्ष्य ने कहा, ” मैं पिछले एक साल से सिर्फ छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और नतीजों के बारे में अधिक नहीं सोच रहा हूं. जब मैंने अपने मानसिक प्रशिक्षक (ब्रॉकमैन) के साथ काम करना शुरू किया, तो मुझे लगता है कि यह जरूरी था कि मैं फिर सफलता के लिए प्रेरित रहूं.” उन्होंने कहा कि यह बदलाव तब आया जब उन्होंने स्वीकार किया कि सुधार में समय लगेगा.

लक्ष्य ने कहा, ”पेरिस के पांच महीने बाद मैं वास्तव में अच्छी स्थिति में था, लेकिन फिर से मैंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. मैं बहुत दबाव या पिछली कुछ हार का बोझ महसूस कर रहा था. इसलिए एक समय ऐसा आया जब मुझे सचमुच आराम से बैठना पड़ा और सोचना पड़ा कि अगर मुझे 20 टूर्नामेंट और खेलने पडें, तो मैं इसके लिए तैयार हूं.” लक्ष्य ने कहा कि उन्होंने खुद को प्रतिस्पर्धी बनाये रखने के लिए अपने शॉट-मेकिंग कौशल को बेहतर बनाने पर काम किया है.

उन्होंने कहा, ”सीनियर र्सिकट में लगभग तीन-चार साल हो गए हैं और लोग आपके खेल को प­ढ़ना शुरू कर देते हैं. मेरे कोच (यू योंग सोंग) ने मुझसे कहा था कि आपको नेट से थोड़ी और विविधता लानी होगी. शायद शॉट्स पर थोड़ी पकड़ बनानी होगी.” लक्ष्य ने कहा, ” मैंने ऐसे में खेल के तकनीकी पहलू पर बहुत काम किया. मैं अपनी रणनीतिक या तकनीकी चीजों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं. बस कुछ चीजों को और बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा हूं. अगर हुनर है, तो वह जाता नहीं है.”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरायपुर : माकड़ी ब्लॉक में 100 पीएम सूर्य घर का सफल इंस्टालेशन
Next Article रायपुर : मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से जारी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.