Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»कबड्डी स्टार संजू देवी चमकी, उपमुख्यमंत्री बोले—‘छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊँचा किया’
Chhattisgarh

कबड्डी स्टार संजू देवी चमकी, उपमुख्यमंत्री बोले—‘छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊँचा किया’

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
कबड्डी स्टार संजू देवी चमकी, उपमुख्यमंत्री बोले—‘छत्तीसगढ़ का सिर गर्व से ऊँचा किया’
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Jeevan Ayurveda

रायपुर

 छत्तीसगढ़ की उभरती कबड्डी स्टार संजू देवी ने बांग्लादेश में 17 से 24 नवंबर 2025 तक आयोजित 2nd Women Kabaddi World Cup में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाया. इसी उपलब्धि के बाद आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उनके साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में खुशी और गर्व व्यक्त किया.

Ad

डीसीएम अरुण साव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेटियों की कामयाबी पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि संजू का खेल प्रदर्शन हजारों युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा. साव ने कहा-“सरकार खेल सुविधाओं को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों से नई प्रतिभाओं को सामने लाने पर निरंतर काम कर रही है. आने वाले सालों में छत्तीसगढ़ खेलों का बड़ा हब बनने जा रहा है.”

अकादमी ट्रेनिंग से वर्ल्ड कप तक का सफर
डीसीएम ने बताया कि बहतराई (बिलासपुर) में 2023 से हॉकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और बालिका कबड्डी की आवासीय अकादमियां संचालित हो रही हैं, जहाँ सैकड़ों खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं. जुलाई 2023 में शुरू हुई बालिका कबड्डी अकादमी में संजू देवी को उसी वर्ष प्रवेश दिया गया था. महज दो वर्षों में उन्होंने इंटर-यूनिवर्सिटी, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया.

जनवरी 2025 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में सफल प्रदर्शन के आधार पर संजू का चयन भारतीय टीम में हुआ. वर्ल्ड कप में उन्होंने थाईलैंड, बांग्लादेश, जर्मनी और युगांडा को हराकर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया. सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ईरान को मात दी, और फाइनल में संजू ने चीनी ताइपे को हराने में अहम भूमिका निभाई. इस मुकाबले में उन्होंने अकेले 16 अंक अर्जित किए. टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर उन्हें Most Valuable Player चुना गया और 1,500 डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की गई.

संजू जैसी बेटियां प्रदेश का भविष्य बदलेंगी : डिप्टी सीएम  साव
साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों में अपार प्रतिभा है और सरकार हर कदम पर उनका समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में स्वर्ण : संजू देवी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजू देवी ने कहा कि अकादमी, प्रशिक्षकों और सरकार से मिले लगातार समर्थन के कारण ही वह विश्व मंच पर खेल सकीं. उन्होंने कहा-“अब मेरा लक्ष्य है कि भारत के लिए और ज्यादा स्वर्ण पदक जीतूं. अगला फोकस एशियन गेम्स पर है.”

वहीं उत्कृष्ट खिलाड़ी सम्मान को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बहुत जल्द ही उत्कृष्ठ खिलाड़ी सम्मान की घोषणा की जाएगी.

डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस पर डीसीएम साव ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य का विषय है. पीएम मोदी, अमित शाह समेत देशभर के वरिष्ठ अधिकारी रायपुर आएंगे. सरकार की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी है.

कांग्रेस में विवाद को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने कसा तंज
आज सचिन पायलट, पीसीसी चीफ और चरणदास महंत की मौजूदगी में कांग्रेस ने SIR के विरोध में प्रेस कांफ्रेस की. इस दौरान कांग्रेस नेताओं में विवाद की स्थिति देखने को मिली. इस मामले में डिप्टी सीएम साव ने कहा कि कांग्रेस में आपसी झगड़े सालों से जारी है. छत्तीसगढ़ में भी 5 साल तक मुख्यमंत्री पद को लेकर लड़ते रहे. आज कर्नाटक की जनता उनके झगड़े से परेशान हो चुकी है. छत्तीसगढ़ की जनता ने भी इनका खामियाजा भुगता. कांग्रेस के झगड़े अभी भी खत्म नहीं हो रहे हैं. जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी.

Jeevan Ayurveda Clinic



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमेडिकल कॉलेज मान्यता केस में ईडी की छापेमारी: रावतपुरा सरकार के ठिकानों पर भी कार्रवाई
Next Article गोरगुंडा में नक्सली वारदात, IED विस्फोट में डीआरजी की महिला जवान जख्मी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026
Chhattisgarh

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.