Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»IND vs SA: ‘कोहली को टीवी पर देखते हुए बड़ा हुआ’, मार्को यानसेन ने विराट के साथ फैन मोमेंट को किया याद
Sports

IND vs SA: ‘कोहली को टीवी पर देखते हुए बड़ा हुआ’, मार्को यानसेन ने विराट के साथ फैन मोमेंट को किया याद

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
IND vs SA: ‘कोहली को टीवी पर देखते हुए बड़ा हुआ’, मार्को यानसेन ने विराट के साथ फैन मोमेंट को किया याद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर मार्को यानसेन ने विराट कोहली के साथ अपने फैन मूमेंट को याद किया। रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे खेला गया जिसमें यानसेन ने कोहली के खिलाफ गेंदबाजी की। मैच के बाद यानसेन ने बताया कि किस तरह वह कोहली को खेलते देखते हुए बड़े हुए, लेकिन उनके खिलाफ गेंदबाजी करना यानसेन के लिए मजेदार होने के साथ ही परेशान करने वाला भी था।

कोहली ने जड़ा शतक
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन किया। कोहली इस मैच में लय में नजर आए और उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रवैया अपनाए रखा। उन्होंने इस दौरान अपने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली 120 गेंदों पर 11 चौकों और सात छक्के की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए।

यानसेन ने कोहली को जमकर सराहा
यानसेन ने कहा, कोहली को खेलते हुए देखना अच्छा लगता है। बचपन से ही उन्हें टीवी पर देखा और अब उनके खिलाफ गेंदबाजी करना, यह परेशान करने वाला जरूर है, लेकिन साथ ही मजेदार भी है। वह ड्राइव भी अच्छी करते हैं, पुल भी अच्छा करते हैं, कट भी अच्छी लगाते हैं। मुझे नहीं लगता कि ज्यादा कुछ बदला है। वह बस ज्यादा देर तक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

‘टिकने के बाद कोहली को रोकना असंभव’
यानसेन ने 2017-18 में भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान कोहली के खिलाफ नेट गेंदबाज के तौर पर गेंदबाजी की थी। उन्होंने कहा कि कोहली जैसे विश्व स्तरीय बल्लेबाज को रोकना उस वक्त असंभव हो जाता है जब वह सेट हो जाएं। यानसेन ने कहा, जब आप विश्वस्तरीय खिलाड़ियों को गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें आउट करना काफी मुश्किल होता है। मैं हमेशा बल्लेबाज को उसकी पहली 10 या 15 गेंदों पर आउट करने की कोशिश करता हूं। तब तक वे विकेट के अभ्यस्त हो रहे होते हैं, लेकिन एक बार जब वे मैदान पर आ जाते हैं और लय पकड़ लेते हैं तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल होता है। यहां हर कोई खेलना जानता है इसलिए आप प्लान बी या सी पर चलते हैं।

मार्को यानसेन ने कहा, हमने बहुत खराब गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने शुरुआती विकेट लिए, हम बैकफुट पर थे फिर हमने वापसी की। यह बस एक के बाद एक अच्छी चीजें जोड़ने की बात है, जैसा कि हम टेस्ट टीम में करते आ रहे हैं।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबांग्लादेश की अदालत ने जमीन घोटाला मामले में शेख हसीना को पांच साल की सजा सुनाई
Next Article शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आया, वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली से सेंसेक्स 65 अंक नुकसान में
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.