Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

आज से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

May 1, 2026

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ी संख्या में ट्रांसफर, 20 RTO व ARTO हुए प्रभावित

May 1, 2026

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड
Chhattisgarh

आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
आईआईटीटीएम ग्वालियर में प्रशिक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के 45 युवा बने गाइड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

रायपुर. पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ के सौजन्य से भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान आईआईटीटीएम ग्वालियर में 45 युवाओं ने सफलतापूर्वक गाइड प्रशिक्षण का कार्यक्रम पूरा कर लिया है. पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

3 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक चले इस एक माह के गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकांश प्रशिक्षणार्थी बस्तर क्षेत्र से थे. इस प्रशिक्षण मे पर्यटक मार्गदर्शन, संप्रेषण कौशल, सांस्कृतिक धरोहर एवं पर्यटन प्रबंधन जैसे विषयों का गहन अध्ययन कराया गया. प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को व्यावहारिक अनुभव भी दिए गए ताकि वे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को प्रभावी रूप से प्रदर्शित कर सकें.

आईआईटीटीएम के डायरेक्टर डॉ. आलोक शर्मा, प्रोफेसर्स तथा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों ने प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित कर सम्मानित किया. उन्होंने युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्रदेश की साय सरकार की इन सकारात्मक पहल की सराहना की.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह प्रशिक्षण हमारी नई पीढ़ी को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा. छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और प्रदेश की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

इस पहल से न केवल युवाओं में पर्यटन उद्योग के प्रति जागरूकता और कौशल विकसित हुआ है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगा. प्रशिक्षित गाइडों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार बेहतर ढंग से किया जा सकेगा जो छत्तीसगढ़ को विश्व पर्यटन मानचित्र पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश सरकार की पर्यटन संवर्धन की नीति के अनुरूप एक सफल कदम है, जो युवाओं के सशक्तिकरण में अहम योगदान देता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleप्रतिभा प्रवाह में बाधाएं खड़ी करने वाले देश ‘कुल मिलाकर नुकसान में’ रहेंगे : जयशंकर
Next Article किंग कोहली ने लगातार दूसरा शतक लगाया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

आज से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

May 1, 2026
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ी संख्या में ट्रांसफर, 20 RTO व ARTO हुए प्रभावित

May 1, 2026
Chhattisgarh

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

आज से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

May 1, 2026

छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ी संख्या में ट्रांसफर, 20 RTO व ARTO हुए प्रभावित

May 1, 2026

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.