Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»Rohit-Kohli: न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने Ro-Ko के विश्व कप में खेलने का समर्थन किया, बोले- उम्र महज एक संख्या
Sports

Rohit-Kohli: न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने Ro-Ko के विश्व कप में खेलने का समर्थन किया, बोले- उम्र महज एक संख्या

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Rohit-Kohli: न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने Ro-Ko के विश्व कप में खेलने का समर्थन किया, बोले- उम्र महज एक संख्या
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Rohit-Kohli: भारतीय टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली भले ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलों का बाजार गर्म है। रोहित और कोहली फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। इन दोनों की नजरें 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। अब न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भी रोहित-कोहली के इस वैश्विक टूर्नामेंट में खेलने का समर्थन किया है।

पुराने रंग में दिख रहे हैं कोहली
कोहली अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो मैचों में शतक लगाए हैं। रोहित भले ही बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं, लेकिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान यह साबित किया था कि उनमें रन बनाने की भूख अभी बाकी है। ये दोनों ही बल्लेबाज अब सिर्फ भारत के लिए वनडे प्रारूप में खेलते हैं। अब साउदी भी चाहते हैं रोहित-कोहली 2027 में वनडे विश्व कप में हिस्सा लें। 2027 विश्व कप में दोनों बल्लेबाज लगभग 39 साल के होंगे इसलिए उनके भविष्य को लेकर चर्चा लगातार जारी है।

साउदी ने कोहली को बताया वनडे का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
साउदी ने कहा, कोहली शायद अब तक के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज हैं और अगर वह अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं तो क्यों नहीं। रोहित ने भी हाल में ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाया है तो वे दोनों अब भी प्रदर्शन कर रहे हैं। जब तक वे टीम के लिए योगदान दे रहे हैं, तब तक मेरी राय में उम्र महज एक संख्या है। ये उनका निर्णय है। अगर उन्हें लगता है कि वे अब भी उच्चतम स्तर पर खेलने के लिए जरूरी सभी चीजें कर सकते हैं तो क्यों नहीं। जैसा मैंने कहा कि आपके पास विराट कोहली हैं जो शायद अब तक के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज हैं और अगर वह वनडे विश्व कप के लिए उपलब्ध हैं तो मुझे लगता है कि टीम उन्हें खेलते देखना चाहेगी।

घरेलू जमीन पर भारत की टेस्ट हार से ज्यादा चिंतित नहीं साउदी
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 वर्षों में पहली बार अपने घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास ने भारतीय क्रिकेट में बदलाव के दौर की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। साउदी ने भारत की हार को अधिक गंभीर रूप में नहीं देखा। उन्होंने कहा, भारत का बहुत अनुभव कम हो गया है। अब वे फिर से टीम बनाने के चरण में हैं। जब हम वहां गए थे तब उनके पास बहुत अनुभव वाली टीम थी। लेकिन जब आप रोहित, अश्विन, कोहली को हटा देते हैं, तो इन तीनों बहुत अनुभव और जानकारी थी। इसलिए मेरे हिसाब से अब अन्य खिलाड़ियों के लिए विकास का समय है। यह शायद उनके लिए सिर्फ एक बदलाव का दौर है।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, तीन जवान बलिदान
Next Article मादक पदार्थ तस्करी का खतरा बरकरार; कूरियर, ई-कॉमर्स बिक्री का फायदा उठा रहे अपराधी: सीबीआईसी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026

HUL के शानदार नतीजे: मुनाफे में 21% उछाल, लेकिन शेयर क्यों फिसला? – |

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.