Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इजराइल और हमास जल्द ही युद्धविराम के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे : नेतन्याहू
International

इजराइल और हमास जल्द ही युद्धविराम के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे : नेतन्याहू

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 7, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इजराइल और हमास जल्द ही युद्धविराम के दूसरे चरण में प्रवेश करेंगे : नेतन्याहू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तेल अवीव. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए अंतिम व्यक्ति के अवशेष लौटाए जाने के बाद इजराइल और हमास के बीच हुआ युद्ध विराम ह्लदूसरे चरण में प्रवेश करने की उम्मीद है.’’ नेतन्याहू ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में रेखांकित किया कि दूसरे चरण में हमास का निरस्त्रीकरण और गाजा का विसैन्यीकरण प्रस्तावित है जो इस महीने के अंत तक शुरू हो सकता है.

हमास ने अभी तक 24 वर्षीय पुलिस अधिकारी रान ग्विली के अवशेष नहीं सौंपे हैं, जो 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के नेतृत्व में हुए हमले में मारे गए थे, जिससे युद्ध छिड़ गया था. उनका शव गाजा ले जाया गया था. युद्ध विराम के दूसरे चरण में गाजा को सुरक्षित करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले एक अंतरराष्ट्रीय बोर्ड की देखरेख में दिन-प्रतिदिन के मामलों को चलाने के लिए एक अस्थायी फलस्तीनी सरकार का गठन का भी प्रस्ताव है.

हमास का कहना है कि वह सभी इजराइली नागरिकों के शव नहीं लौटा पाया है क्योंकि वे गाजा में सैन्य अभियान के दौरान मलबे में दबे हुए हैं. मर्ज ने कहा कि दक्षिणी इजराइल में अमेरिका के नेतृत्व वाले नागरिक और सैन्य समन्वय केंद्र में अधिकारियों और राजनयिकों को भेजकर तथा गाजा में मानवीय सहायता भेजकर दूसरे चरण के कार्यान्वयन में सहायता कर रहा है. नेतन्याहू ने कहा कि बहुत कम लोगों को विश्वास है कि युद्धविराम का पहला चरण हासिल किया जा सकेगा, और दूसरा चरण उतना ही चुनौतीपूर्ण होगा.

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि मैंने चांसलर को बताया, एक तीसरा चरण भी है, और वह है गाजा को कट्टरपंथ से मुक्त करना, ऐसा कुछ जिसे लोग असंभव मानते हैं. लेकिन यह जर्मनी में किया गया, जापान में किया गया, खाड़ी देशों में किया गया. यह गाजा में भी किया जा सकता है, लेकिन निश्चित रूप से हमास को खत्म करना होगा.’’ मर्ज ने कहा कि जर्मनी में ‘‘इजराइल के अस्तित्व और सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ा रहेगा.’’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleफिल्म निर्माता विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी डॉक्टर से 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
Next Article विश्व कप फाइनल : सिमरनप्रीत ने स्वर्ण पदक जीता, ऐश्वर्य और अनीष को रजत
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

अमेरिकी नाकाबंदी से ईरान पर बढ़ रहा दबाव, यूएस सेंट्रल कमान का दावा- तेहरान के रोके 38 जहाज

April 27, 2026
International

माली की राजधानी में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई

April 25, 2026
International

शांति वार्ता के लिए तैयार US-ईरान?: शहबाज से मिला ईरानी प्रतिनिधिमंडल, तेहरान ने बातचीत के लिए रखी अहम शर्त

April 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.