Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»डिकॉक का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रन का लक्ष्य
Sports

डिकॉक का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रन का लक्ष्य

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
डिकॉक का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 214 रन का लक्ष्य
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुल्लांपुर. दक्षिण अफ्रीका ने विकेटकीपर बल्लेबाज ंिक्वटन डिकॉक (90 रन) की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी से बृहस्पतिवार को यहां पांच मैच की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. डिकॉक की 46 गेंद की पारी में सात छक्के और पांच चौके जड़े थे. उन्होंने एडन मारक्रम (29 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 83 रन की भागीदारी निभाई. अंत में डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन और डेविड मिलर ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया. भारतीय गेंदबाजों में वरुण चकव्रर्ती ने 29 रन देकर दो विकेट झटके. अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया. भारत ने अंतिम 10 ओवर में 123 रन लुटाए.
दक्षिण अफ्रीका की पारी में 15 छक्के और 10 चौके शामिल रहे.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. डिकॉक पहले ओवर में तीसरी गेंद पर रन आउट होने से बचे. उन्होंने अगली गेंद पर दो रन बनाकर खाता खोलने के बाद अर्शदीप (चार ओवर में 54 रन) की पांचवीं गेंद को बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्के के लिए भेज दिया. फिर तीसरे ओवर में इसी गेंदबाज पर एक छक्का और एक चौका लगाया. रीजा हेंड्रिक्स (08) और डिकॉक ने अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह (चार ओवर में 45 रन) पर एक एक छक्का लगाया. सूर्यकुमार ने पांचवें ओवर में स्पिनरों को लगाया और उन्हें पहली सफलता हेंड्रिक्स के रूप में मिली. वरुण चक्रवर्ती ने आते ही पहली ही गेंद पर हेंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया.

पर डिकॉक ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाना जारी रखा. उन्होंने अक्षर पटेल पर छक्का और चौका जड़कर दक्षिण अफ्रीका को पावरप्ले में एक विकेट पर 53 रन तक पहुंचाया. इस तरह डिकॉक ने नौंवे ओवर में 26 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. अर्शदीप पर दबाव साफ दिख रहा था जिसका नतीजा यह रहा है कि उन्होंने टीम के 11वें ओवर में सात वाइड से 13 गेंद डाली जिसमें 18 रन बने. मारक्रम 12वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती पर लगातार दो छक्के लगाने के बाद डीप मिडविकेट पर अक्षर पटेल के हाथों लपके गए. डिकॉक अपने अर्धशतक को शतक में बदलने की ओर बढ़ रहे थे लेकिन विकेटकीपर जितेश शर्मा ने उन्हें रन आउट कर दिया. अंत में फरेरा और मिलर ने स्कोर 200 रन के पार कराया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपाकिस्तानी दंपति का विवाद भारत की अदालत पहुंचा, पत्नी की गुहार:‘पति को वापस पाकिस्तान भेजा जाए’
Next Article छग में नई गाइडलाइन दरें लागू : भूमि मूल्यांकन हुआ अधिक पारदर्शी, किसानों और आम नागरिकों को मिलेगा वास्तविक लाभ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.