राष्ट्रवाणी: Xiaomi ने कंफर्म कर दिया कि उसका नया 5G फोन Redmi 17C 5G भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च होने …और पढ़ें Redmi 17C 5G भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi 17C 5G जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को इसका ऐलान किया।
ये् हैंडसेट Redmi 17 लाइनअप में नया मॉडल होगा, जिसमें पहले से ही Redmi 17 5G शामिल है। इसके संभावित डेब्यू से पहले Xiaomi के सब-ब्रांड ने फोन के डिजाइन की पहली झलक भी दिखा दी है। ये पूरी तरह से अगस्त में रिलीज हुए इसके ग्लोबल मॉडल जैसा ही नजर आता है।
इसके अलावा, Redmi 17C 5G की कई मेन स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुके हैं। Xiaomi ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है कि Redmi 17C 5G देश में 1 अक्टूबर को लॉन्च होगा। कंपनी ने X पर ‘MainCharacterEnergy’ टैगलाइन के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन को टीज किया और लॉन्च डेट कन्फर्म की।
इस पोस्ट में हैंडसेट के रियर पैनल की झलक भी दिखाई गई है। Redmi 17C 5G में एक रेक्टेंगुलर कैमरा आइलैंड दिखता है, जो थोड़ा उभरा हुआ है और बैक पैनल के टॉप लेफ्ट साइड मौजूद है। इसमें वर्टिकल तरीके से लगे दो कैमरा लेंस हैं, जिनके साथ एक LED फ्लैश दिया गया है।
हैंडसेट तीन कलर्समें नजर आता है, जो इसके ग्लोबल मॉडल के कलर ऑप्शन्स से बिल्कुल मेल खाते हैं। आगे की तरफ इसमें वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच मिलता है, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रेफरेंस के लिए बता दें कि Redmi 17C 5G को अगस्त में सिंगापुर में 4GB + 128GB कॉन्फिगरेशन के लिए SGD 279 (करीब 20,900 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
ग्लोबल मार्केट में ये ब्लैक, ब्राउन और पर्पल कलर ऑप्शन्स में मिलता है। यही कलर ऑप्शन्स भारतीय मार्केट में भी पेश किए जाएंगे। अमेजन पर Redmi 17C 5G की एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट ने फोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है।
ये 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.9-इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। अमेजन साइट ये भी कन्फर्म करती है कि ये6nm MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट से पावर्ड है, जिसके साथ मेमोरी एक्सटेंशन सपोर्ट के जरिए 8GB तक की रैम मिलेगी। इस अपकमिंग फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।
डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP64 रेटिंग मिली है। इसमें वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 भी मिलेगी। आउट ऑफ द बॉक्स ये फोन Xiaomi HyperOS 3 पर चलेगा।
फोटोग्राफी के लिए, Redmi 17C 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें ग्लोबल मॉडल की तरह f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, हालांकि ये अभी पूरी तरह कन्फर्म नहीं है। अमेजन साइट पुष्टि करती है कि स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।
उम्मीद है कि 1 अक्टूबर के लॉन्च के करीब आने पर Redmi 17C 5G के इंडियन वेरिएंट के बारे में और डिटेल्स सामने आ जाएंगी।

