Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Entertainment»Kis Kisko Pyaar Karun 2: बिना सिर-पैर की कॉमेडी? कपिल की फिल्म देखकर लोगों को क्यो हुई निराशा
Entertainment

Kis Kisko Pyaar Karun 2: बिना सिर-पैर की कॉमेडी? कपिल की फिल्म देखकर लोगों को क्यो हुई निराशा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
Kis Kisko Pyaar Karun 2: बिना सिर-पैर की कॉमेडी? कपिल की फिल्म देखकर लोगों को क्यो हुई निराशा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

Kis Kisko Pyaar Karun 2 X Review: बॉक्स ऑफिस का यह वीकेंड दो बड़ी फिल्मों की टक्कर के नाम रहा- ‘किस किसको प्यार करूं 2’ और ‘अखंडा 2’। इन्हीं में से एक फिल्म को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा लगी हुई थीं और वो है कपिल शर्मा की वापसी वाली कॉमेडी ‘किस किसको प्यार करूं 2’। लेकिन ये फिल्म क्या दर्शकों की कसौटी पर खरी उतर पाई, चलिए आपको बताते हैं फिल्म देखने के बाद लोगों ने क्या रिएक्शन्स दिए।

कपिल शर्मा की फिल्म पर लोगों के रिएक्शन्स
करीब एक दशक बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौटे कपिल ने एक बार फिर ये साबित करने की कोशिश की है कि स्टैंडअप मंच हो या फिल्म- ह्यूमर पर उनकी पकड़ आज भी उतनी ही मजबूत है। हालांकि दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं फिल्म को लेकर कुछ खास अच्छी नहीं आ रही हैं। कई लोगों ने अब तक फिल्म को निराशाजनक बताया है। कई लोगों ने फिल्म के पहले हाफ को एवरेज बताते हुए इसे और बेहतर किया जाने का सुझाव दिया है।

एक यूजर ने लिखा- ‘मेरी तरफ से दो स्टार। कैसी कहानी पर ऐसी फिल्में क्यों बनाई जाती हैं? कपिल शर्मा इससे बेहतर, ग्रे शेड वाले रोल के हकदार हैं। सिर्फ कॉमेडी रोल उनके लिए काफी नहीं है। उम्मीद है कि भविष्य में कपिल शर्मा अपना बेहतरीन काम दिखाएंगे। यह फिल्म एक बार देखने लायक है। फैमिली एंटरटेनमेंट है।’

वहीं एक और प्रतिक्रिया में लिखा गया- पहले ही दिन फिल्म एकदम वाहियात साबित हुई है। जाहिर है कपिल की कॉमेडी पर किसी ने सवाल नहीं उठाया लेकिन फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को ज्यादा प्रभावित नहीं किया है।

कुछ दर्शकों को लगी फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म
कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म के कुछ हिस्से खिंचते हुए महसूस होते हैं और बीच-बीच में ड्रामा थोड़ा भारी पड़ता है, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म अपनी जॉनर की जरूरतों को सफलतापूर्वक पूरा करती है। कॉमेडी फिल्मों में दर्शक मुख्य रूप से मस्ती और एस्केपिज्म चाहते हैं और ‘किस किसको प्यार करूं 2’ कुछ हद तक वो करने में सफल रहती है।

कैसी है फिल्म की कहानी?
कहानी इस बार भी रिश्तों के कॉमिक जंजाल के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन निर्देशक अनुकल्प गोस्वामी ने इसमें एक धार्मिक एंगल जोड़कर इसे नया मोड़ दिया है। तीन अलग-अलग ट्रैक्स को एकसाथ चलाते हुए उन्होंने स्कीनप्ले को हल्का, चटपटा और पूरी तरह एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश की है।

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो कपिल शर्मा, त्रिधा चौधरी, आयशा खान, मंजोत सिंह और हीरा वरीना के अलावा पारुल गुलाटी भी फिल्म में नजर आती हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleDGCA Action on IndiGo: इंडिगो के चार फ्लाइट इंस्पेक्टर निलंबित, एक दिन पहले हुई थी CEO एल्बर्स की पेशी; जानिए
Next Article क्या सूर्यकुमार को बचा रहा टीम मैनेजमेंट?: नंबर-3 पर अक्षर को भेजने पर उठे गंभीर सवाल, स्टेन-उथप्पा ने लताड़ा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Entertainment

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Entertainment

खतरों के खिलाड़ी 15: नए-पुराने सितारों की एंट्री से बढ़ा रोमांच, जानिए पूरी कंटेस्टेंट लिस्ट और शो की डिटेल – |

April 28, 2026
Entertainment

बेटे की फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान, मंच पर छलके आंसू और दिखा एक पिता का दिल – |

April 27, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.