Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»अक्षर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर; शाहबाज अहमद टीम में शामिल
Sports

अक्षर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर; शाहबाज अहमद टीम में शामिल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
अक्षर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर; शाहबाज अहमद टीम में शामिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. भारतीय हरफनमौला अक्षर पटेल बीमारी के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से सोमवार को बाहर हो गए. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने उनकी जगह शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है. अक्षर रविवार को धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेल पाए थे, जहां उनकी जगह स्पिनर कुलदीप यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था.

भारत ने कम स्कोर वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली.
इस श्रृंखला के आखिरी दो मैच क्रमश: बुधवार और शुक्रवार को लखनऊ और अहमदाबाद में खेले जाएंगे. भारतीय क्रिकेट टीम के सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारतीय हरफनमौला अक्षर पटेल बीमारी के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष दो ‘आईडीएफसी फर्स्ट बैंक’ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह हालांकि लखनऊ में टीम के साथ हैं, जहां उनकी आगे की चिकित्सकीय जांच की जाएगी. पुरुष चयन समिति ने लखनऊ और अहमदाबाद में होने वाले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए शाहबाज अहमद को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है.’’ शाहबाज ने भारत के लिए दो टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैच खेले हैं, जिनमें इस 31 साल के खिलाड़ी ने कुल पांच विकेट लिए हैं. रणजी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में जगह मिली है.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी दो टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, र्हिषत राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपूर्व लोकसभाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल को छग विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि
Next Article अब वो हालत नहीं है कि रक्षा मंत्री को सदन में कहना पड़े कि पैसे नहीं हैं: वित्त मंत्री
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.