राष्ट्रवाणी: CG Morning News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे. वे अंतागढ़ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे. इसके बाद दोपहर 2:45 बजे रायपुर में प्रेसवार्ता करेंगे. शाम 6:40 बजे श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद रात 9:30 बजे विश्व पर्यटन दिवस समारोह में शिरकत करेंगे. वहीं, जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आज सभी बैंक खुले रहेंगे. रायपुर. सोमवार 28 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण रविवार को बैंक आम ग्राहकों को लिए खुले रहेंगे. सभी बैंक की ओर से भी ग्राहकों को व्यक्तिगत संदेश भेजे गए हैं. ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए रविवार 27 सितंबर को देशभर के सरकारी (सार्वजनिक क्षेत्र), क्षेत्रीय ग्रामीण और कुछ चुनिंदा प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे. बैंक सामान्य दिनों की तरह सुबह से शाम तक (सामान्य बैंकिंग घंटों के अनुसार) खुले रहेंगे. बैंक हड़ताल की घोषणा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफयूबी) ने की है. यूएफयूबी सप्ताह में 5 दिन काम यानी शनिवार-रविवार को अवकाश चाहता है. वहीं पीएलआई स्कीम जिसमें सरकार की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना और उससे जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर समाधान चाहता है. साथ ही तीसरी मांग द्विपक्षीय चर्चा की है, जिसमें बैंकिंग सुधारों और नीतियों पर यूनियनों के साथ सीधी बातचीत को शामिल किया है. रायपुर. कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचेंगे. वे दोपहर 2:25 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद 3:30 बजे पीसीसी कार्यालय जाएंगे. शाम 5:30 बजे राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इसके बाद 6:30 बजे कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक लेंगे और रात 8 बजे कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर करेंगे.सुखदेव भगत 28 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक लेंगे. इसके बाद 11:30 बजे कनेक्ट सेंटर की बैठक होगी. दोपहर 2 बजे कांग्रेस के मार्च कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 4 बजे फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक लेंगे, जबकि 5 बजे कांग्रेस अनुशासन कमेटी की बैठक होगी. इसके बाद रात 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. रायपुर. प्रदेश के शासकीय एवं निजी शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित बीएड एवं डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया चल रही है. एससीईआरटी ने दूसरे चरण की काउंसलिंग में सम्मिलित होने हेतु पंजीयन की तिथि बढ़ा दी है. एससीईआरटी द्वारा जारी सूचना के अनुसार विद्यार्थी काउंसलिंग में शामिल होने 27 सितंबर तक पंजीयन करने के साथ ही ऑनलाइन विकल्प फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं. दूसरे चरण की प्रथम सूची 1 अक्टूबर को जारी की जाएगी. चयनित विद्यार्थी आबंटित कॉलेजों में 1 से 6 अक्टूबर तक प्रवेश ले सकेंगे. बताते हैं कि बीएड और डीएलएड में लगभग साढ़े 5 हजार सीटें खाली हैं. रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को 20 दिवसीय जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) से लेकर उनकी कर्मभूमि काशी (वाराणसी) के बीच निकाली गई है. इस यात्रा का एक ग्रुप 29 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे और यहां पर पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज में लाभार्थी सम्मेलन का एक बड़ा कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में ही शामिल होने के लिए बस्तर से एक बड़ी बाइक रैली भाजयुमो के युवा निकाल रहे हैं. 300 बाइक में सवार ये युवा भी 29 सितंबर को रायपुर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 30 सितंबर को ये युवा वडनगर की बाइक रैली को धरसींवा तक छोड़ने जाएंगे. वडनगर से निकली यात्रा के दस ग्रुप में से चार ग्रुप छत्तीसगढ़ के जिलों से होकर गुजरेंगे. सबसे पहली यात्रा 28 सितंबर की शाम को राजनांदगांव जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी. यह यात्रा राजनांदगांव में भ्रमण करते हुए 29 सितंबर को दुर्ग जिले में प्रवेश करेगी. इसके बाद यात्रा रायपुर से होते हुए सिलतरा जाकर वहां पर रात्रि विश्राम के बाद 30 सितंबर को आगे जाने वाली थी, लेकिन अब इस यात्रा का रात्रि विश्राम सिलतरा के स्थान पर रायपुर में कराया जा रहा है. राजधानी में इस यात्रा के बड़े स्वागत के साथ ही एक बड़ा कार्यक्रम कराया जा रहा है. भाजयुमो के हर जिले के 25-25 युवा बाइक में सवार होकर निकलेंगे. 27 सितंबर को हर जिले से निकलकर सभी युवा जगदलपुर पहुंचेंगे. यहां पर रात्रि विश्राम के बाद बस्तर से यात्रा 28 सितंबर को कांकेर पहुंचेगी और यहां पर रात्रि विश्राम करेगी. 29 सितंबर को यात्रा कांकेर से निकलने के बाद 29 सितंबर को सीधे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के कार्यक्रम में पहुंचेगी. इस यात्रा में रास्ते में धमतरी के भी युवा शामिल हो जाएंगे. रायपुर पहुंचते तय यह रैली 300 बाइक की हो जाएगी. इस यात्रा में बस्तर के नक्सल पीड़ित परिवारों के कई युवा भी शामिल रहेंगे. पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक बड़ा लाभार्थी सम्मेलन होगा. इसी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. इस कार्यक्रम में भी वडनगर और बस्तर के बाइक रैली के यात्री शामिल होंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव सहित कई मंत्री भी रहेंगे. बस्तर संभाग से भी सेवा संकल्प रैली निकाली जा रही है.
Trending
- जी किशन रेड्डी भारतीय सार्वजनिक उपक्रम कोलकाता में कोल इंडिया परिचालन की समीक्षा करेंगे
- Raipur Triple Murder: राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, एक साथ तीन लोगों की हत्या से दहला पूरा शहर, जानें आरोपी ने किस वजह से दिया वारदात को अंजाम – राष्ट्रवाणी
- अब पढ़ाई होगी और आसान! गूगल Chrome में आए 3 नए एआई फीचर्स, ओपन टैब से तैयार होगा टेस्ट, ऑडियो-वीडियो भी करेगा एनालाइज – राष्ट्रवाणी
- Truecaller पर अब दिखेगा LinkedIn का जॉब टाइटल और कंपनी, आया नया कॉलिंग कार्ड फीचर – राष्ट्रवाणी
- कांडला में लगेगा ₹2300 करोड़ का पहला E-Methanol प्लांट, समुद्री जहाजों को मिलेगा ‘देसी’ ग्रीन फ्यूल – राष्ट्रवाणी
- CG Weather: रायपुर से लेकर बिलासपुर तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट, अन्य जिलों में वज्रपात और मध्यम वर्षा की चेतावनी – राष्ट्रवाणी
- एआई से बढ़ सकती है 3.8% लेबर प्रोडक्टिविटी, IMF ने OECD देशों के पेटेंट आंकड़ों पर कही बड़ी बात – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के मंत्रालय कर्मियों को ढो रहीं खटारा बसें, फिटनेस टेस्ट में 107 में से 35 बेहद खराब – राष्ट्रवाणी

