Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक मीडिया हस्ती जिम्मी लाई राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में दोषी करार
International

हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक मीडिया हस्ती जिम्मी लाई राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में दोषी करार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हांगकांग : लोकतंत्र समर्थक मीडिया हस्ती जिम्मी लाई राष्ट्रीय सुरक्षा मामले में दोषी करार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

हांगकांग. हांगकांग की मशहूर मीडिया हस्ती रहे और चीन के मुखर आलोचक जिम्मी लाई को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक ऐतिहासिक मामले में सोमवार को शहर की अदालत ने दोषी ठहराया. सरकार द्वारा नियुक्त तीन न्यायाधीशों ने 78 वर्षीय लाई को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत करने और राजद्रोहपूर्ण लेख प्रकाशित करने की साजिश रचने का दोषी पाया.

हालांकि लाई ने खुद को निर्दोष बताया है. सजा के संबंध में फैसला बाद में सुनाया जाएगा. हांगकांग के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत लाई को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है. लाई (78) को चीन द्वारा लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अगस्त 2020 में गिरफ्तार किया गया था. यह कानून 2019 में हुए व्यापक सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के बाद लागू किया गया था. हिरासत में बिताए गए पांच वर्षों के दौरान लाई को कई छोटे अपराधों में सजा सुनाई गई है. न्यायाधीश ने 855 पन्ने के फैसले को पढ़ते हुए, न्यायाधीश एस्थर तोह ने कहा कि लाई ने हांगकांग के लोगों की मदद करने के बहाने चीनी सरकार को गिराने में मदद के लिए अमेरिका को “लगातार न्योता” दिया था.

तोह ने कहा कि अदालत इस बात से संतुष्ट है कि लाई ही साजिशों के मास्टरमाइंड थे. न्यायाधीशों ने फैसला सुनाया कि सबूतों से एकमात्र सही नतीजा यह निकलता है कि सुरक्षा कानून से पहले और बाद में, लाई का एकमात्र इरादा चीन और हांगकांग के लोगों की कुर्बानी देकर भी सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी को गिराना था. उन्होंने फैसले में लिखा, “साजिशों और अलगाववादी प्रकाशनों का यही अंतिम लक्ष्य था.” सुनवाई के दौरान उपस्थित लोगों में लाई की पत्नी और पुत्र के साथ-साथ हांगकांग के रोमन कैथोलिक कार्डिनल जोसेफ जेन भी मौजूद थे. लाई पहले की तुलना में अधिक कमजोर और दुबले दिखाई देने लगे हैं.

लाई के खिलाफ इस मुकदमे पर अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और राजनीतिक पर्यवेक्षकों की करीबी नजर रही है. लाई के खिलाफ फैसला बींिजग के कूटनीतिक संबंधों की भी एक परीक्षा माना जा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह मामला चीन के समक्ष उठाया है, जबकि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने कहा कि उनकी सरकार ने ब्रिटिश नागरिक लाई की रिहाई सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी है.

अब बंद हो चुके लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ के संस्थापक को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशी शक्तियों से मिलीभगत की साजिश के दो आरोपों में दोषी ठहराया गया है. इसके अलावा उन पर राजद्रोहपूर्ण प्रकाशनों के वितरण की साजिश का एक आरोप भी साबित हुआ है. हांगकांग के व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत विदेशी शक्तियों से मिलीभगत का आरोप सिद्ध होने पर अपराध की प्रकृति और उसमें भूमिका के आधार पर तीन साल की कैद से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है. वहीं, राजद्रोह के जुर्म में अधिकतम दो साल की कैद का प्रावधान है.

लाई और इस मामले में अन्य आरोपियों के लिए कम सज़ा की दलीलों पर 12 जनवरी को सुनवाई शुरू होनी है. ‘एप्पल डेली’ हांगकांग सरकार और सत्तारूढ़ ‘चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी’ का मुखर आलोचक रहा है. पुलिस द्वारा उनके समाचार कक्ष पर 2021 में छापा मारे जाने, वरिष्ठ पत्रकारों को गिरफ्तार किए जाने और संपत्तियां जब्त किए जाने के बाद उन्हें अखबार को बंद करना पड़ा था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमेस्सी के साथ तस्वीरें पोस्ट करने पर अभिनेत्री सुभाश्री को बनाया गया निशाना, पति ने शिकायत दर्ज कराई
Next Article धान खरीद में कथित अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा से किया बहिर्गमन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

US-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बीच उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल! क्या टकराव के संकेत?

March 14, 2026
International

पश्चिम एशिया संकट: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से दो भारतीय एलपीजी टैंकरों को दी गुजरने की अनुमति, तनाव जारी

March 14, 2026
International

अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर ईरान का हमला? पोत को नुकसान होने का दावा; US ने भी दिया जवाब

March 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.