Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी लाइव कब और कहां देखें? जानिए समय, चैनल और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
Sports

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी लाइव कब और कहां देखें? जानिए समय, चैनल और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 16, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी लाइव कब और कहां देखें? जानिए समय, चैनल और स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

IPL 2026 Auction: आईपीएल मिनी ऑक्शन हर बार नए सितारों को पहचान दिलाने का मंच साबित हुआ है। इस बार भी सीमित पर्स, नए नियम और बड़े नामों की मौजूदगी नीलामी को बेहद रोमांचक बनाने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फ्रेंचाइजी सही रणनीति के साथ बाजी मारती है और कौन सा खिलाड़ी सबसे बड़ा सौदा बनकर उभरता है।

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। टीमों ने आगामी सीजन के लिए अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और अब सभी की निगाहें 16 दिसंबर 2025 को होने वाली नीलामी पर टिकी हैं। इस बार का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा, जहां कुल 350 खिलाड़ी फ्रेंचाइजियों की किस्मत बदलने के लिए नीलामी में उतरेंगे।

बीसीसीआई ने 75 फीसदी घटाई खिलाड़ियों की लिस्ट
शुरुआत में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पास 1355 खिलाड़ियों की लंबी सूची थी, जिन्होंने आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि, सभी 10 आईपीएल फ्रेंचाइजियों से मिली प्राथमिकता सूची के बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए खिलाड़ी पूल को करीब 75 फीसदी तक कम कर दिया। अंतिम सूची में पहले 350 खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी थे। खास बात यह है कि इसके बाद 35 नए खिलाड़ियों को भी लिस्ट में जोड़ा गया है, जो शुरुआती सूची का हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों में बड़े नाम शामिल
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन के लिए जो विदेशी खिलाड़ी चुने गए हैं, उनमें कई चर्चित नाम शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक, श्रीलंका के दुनिथ वेलालागे और दक्षिण अफ्रीका के ही जॉर्ज लिंडे इस लिस्ट के सबसे प्रमुख नामों में हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान के अरब गुल, वेस्टइंडीज के अकीम ऑगस्टे और इंग्लैंड के माइल्स हैमंड जैसे खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींच सकते हैं। क्विंटन डिकॉक को तीसरे सेट में एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस के साथ शामिल किया गया है। हाल ही में भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में लगाए गए उनके शानदार शतक ने उनकी मांग और बढ़ा दी है।

कैसा होगा आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का फॉर्मेट?
आईपीएल 2026 का आयोजन मिनी ऑक्शन के रूप में किया जाएगा, जिससे सभी फ्रेंचाइजियों को अपनी टीमों को नए सिरे से संतुलित करने का मौका मिलेगा। हर टीम ऑक्शन में रिटेन किए गए खिलाड़ियों के बाद बचे हुए सैलरी पर्स के साथ उतरेगी, ऐसे में बजट मैनेजमेंट बेहद अहम रहने वाला है।

नियमों के मुताबिक:
हर फ्रेंचाइजी को 18 से 25 खिलाड़ियों की टीम बनानी होगी
एक टीम में अधिकतम आठ विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं
प्लेइंग इलेवन में एक समय पर सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं

खिलाड़ियों को बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर और विकेटकीपर-बल्लेबाज जैसी कैटेगरी में बांटा गया है। सभी खिलाड़ी तय बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरेंगे। बिना बिके खिलाड़ी बाद के राउंड में दोबारा नीलामी में आ सकते हैं। इस बार भी आरटीएम (राइट टू मैच) का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।

नए टाई-ब्रेकर नियम से बदलेगा खेल
आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में एक अहम बदलाव टाई-ब्रेकर नियम के रूप में किया गया है। अगर किसी खिलाड़ी के लिए दो या उससे अधिक फ्रेंचाइज़ियों की बोली आखिरी कीमत पर अटक जाती है और सैलरी कैप के कारण कोई आगे नहीं बढ़ पाता, तो ऑक्शनर लास्ट बिड मैच करने का विकल्प देगा।

यदि एक से ज्यादा टीमें लास्ट बिड मैच करती हैं, तो मामला सीक्रेट टाई-ब्रेकर बिड तक पहुंचेगा। इसमें संबंधित फ्रेंचाइजियां बंद कमरे में लिखित बोली लगाएंंगी, जिसमें वे बताएंंगी कि खिलाड़ी को पाने के लिए वे बीसीसीआई को अतिरिक्त कितनी रकम देने को तैयार हैं। यह रकम खिलाड़ी की सैलरी का हिस्सा नहीं होगी और न ही टीम के सैलरी कैप से घटेगी। सबसे ज्यादा टाई-ब्रेकर बिड लगाने वाली टीम खिलाड़ी को हासिल करेगी। अगर यहां भी बराबरी रहती है, तो प्रक्रिया दोहराई जाएगी।

कब, कहां और कैसे देखें आईपीएल 2026 ऑक्शन

आईपीएल 2026 की नीलामी कब होगी?
आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को होगी।

आईपीएल 2026 की नीलामी कहां आयोजित की जाएगी?
आईपीएल 2026 की नीलामी अबू धाबी में आयोजित की जाएगी।

16 दिसंबर को आईपीएल 2026 नीलामी किस समय शुरू होगी?
आईपीएल 2026 की नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 यानी ढाई बजे शुरू होगी।

भारत में आईपीएल 2026 नीलामी का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारत में आईपीएल 2026 नीलामी का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देखा जा सकता है।

आईपीएल 2026 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
आईपीएल 2026 नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदिवाली को यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिलने को लेकर ह्यूस्टन में उत्सव
Next Article भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में भरोसेमंद मेजबान के रूप में उभरेगा: कोयला मंत्री रेड्डी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

निर्माण श्रमिक पंजीयन में अनियमितता के आरोप में श्रम निरीक्षक निलंबित

March 17, 2026

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.