Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»KKR ने ग्रीन, पथिराना पर जमकर किया खर्च, CSK ने युवा प्रशांत, कार्तिक पर लगाया बड़ा दांव
Sports

KKR ने ग्रीन, पथिराना पर जमकर किया खर्च, CSK ने युवा प्रशांत, कार्तिक पर लगाया बड़ा दांव

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 16, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
KKR ने ग्रीन, पथिराना पर जमकर किया खर्च, CSK ने युवा प्रशांत, कार्तिक पर लगाया बड़ा दांव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अबूधाबी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों की नीलामी में मंगलवार को यहां आॅस्ट्रेलिया के दिग्गज हरफनमौला आॅलराउंडर कैमरन ग्रीन के लिए रिकॉर्ड 25.20 करोड़ रुपये और श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए.

इस नीलामी में ‘अनकैप्ड’ (अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले) भारतीय खिलाड़ियों को भी बड़ी सफलता मिली. इसमें उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर प्रशांत वीर और राजस्थान के विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर ंिकग्स ने एक समान 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. दोनों खिलाड़ी 30 लाख रुपये की आधार मूल्य में आने के बाद आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे अधिक कीमत पाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए.

जम्मू और कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी दार को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा. दार की शुरुआती कीमत भी 30 लाख रुपये थी. पृथ्वी साव और सरफराज खान जैसे भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी लय में होने के बावजूद इस नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला. ग्रीन ने अपने हमवतन मिशेल स्टार्क (24.75 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया. केकेआर और चेन्नई सुपर ंिकग्स के बीच उनके लिए कड़ी बोली लगी, जिसके अंत में चेन्नई की फ्रेंचाइजी पिछड़ गयी.

केकेआर ने इसके बाद वेंकटेश अय्यर को हासिल करने की कोशिश की थी, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस हरफनमौला को सात करोड़ रुपये की बोली के साथ अपनी से जोड़ा. तीन बार की इस चैंपियन ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना को खरीदने की होड़ में तब प्रवेश किया जब दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुरुआती बोली के बार पीछे हटने का फैसला किया. दो करोड़ रुपये की आधार मूल्य के साथ इस नीलामी में शामिल होने वाले पथिराना आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए.

विदेशी खिलाड़ियों के लिए नीलामी के नियमों के अनुसार हालांकि शेष राशि बीसीसीआई के खिलाड़ी विकास कार्यक्रम में जाएगी. ऐसे में इस सत्र के लिए उनका वेतन 18 करोड़ रुपये (19 लाख अमेरिकी डॉलर) ही रहेगा. इससे पहले चेन्नई सुपर ंिकग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले पथिराना को हालांकि पूरी रकम मिलेगी क्योंकि वह वेतन सीमा के अंदर है. केकेआर के प्रबंध निदेशक वेंकी मैसूर ने कहा कि फ्रेंचाइजी ग्रीन को जिस कीमत पर हासिल किया गया है, उससे वे खुश हैं. उम्मीद है कि ग्रीन आगामी सत्र में टीम को काफी मजबूती प्रदान करेंगे.

मैसूर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं. इस पर हमारा ध्यान केंद्रित था और जिसकी हम उम्मीद कर रहे थे. जिस कीमत पर हमने उन्हें खरीदा है, उससे हम संतुष्ट हैं. कीमत अगर इससे ज्यादा होती तो चिंता की बात होती. हम उन्हें खरीदने के इच्छुक थे और उनसे जुड़े हुए थे, लेकिन अगर इससे नीलामी की हमारी योजना प्रभावित होती तो हम उन्हें जाने देते.’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘वे हमारी टीम को काफी मजबूती प्रदान करेंगे और हम जानते हैं कि वे बल्ले और गेंद से क्या कर सकते हैं, इससे हम बहुत खुश हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीआई द्वारा 18 करोड़ रुपये के नियम पर हमारा दृष्टिकोण यह है कि हमें कोई चिंता नहीं है, वैसे भी यह फ्रेंचाइजी को तो यह रकम देनी ही पड़ेगी.’’ ग्रीन इससे पहले मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने आईपीएल के 29 मैचों में 707 रन बनाने के अलावा 16 विकेट भी चटकाए है.

ग्रीन ने कहा, ‘‘इस साल के आईपीएल के लिए कोलकाता का हिस्सा बनकर मैं बहुत उत्साहित हूं. ईडन गार्डन्स में जाकर वहां के माहौल से परिचित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मुझे उम्मीद है कि यह साल हमारे लिए शानदार रहेगा. जल्द ही मिलते हैं. आमी केकेआर.’’ बांग्लादेश के अनुभवी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान को केकेआर ने सीएसके के साथ कई दौर की बोली के बाद 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि मध्य प्रदेश के युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 23 वर्षीय यादव के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की बोली को पछाड़ दिया.

आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कूपर कॉनॉली को पंजाब ंिकग्स ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा. मंगलवार को हुई मिनी नीलामी में यह फ्रेंचाइजी की पहली खरीद थी. साव हालांकि घरेलू क्रिकेट में शानदार लय में होने के बावजूद किसी फ्रेंचाइजी को प्रभावित करने में नाकाम रहे. यह हाल सरफराज का भी रहा जिन्होंने मंगलवार को मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में 22 गेंदों में 73 रन बनाए.

दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा जबकि न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे (आधार मूल्य दो करोड़ रुपये) नीलामी में नहीं बिके. दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज एवं विकेटकीपर ंिक्वटन डी कॉक एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापस लौटे. तेज गेंदबाजों में आकाश दीप, स्पेंसर जॉनसन को भी कोई बोली नहीं मिली है, जबकि दो करोड़ रुपये की कीमत वाले एनरिच नॉर्किया को इसी रकम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया.

स्पिनरों में रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा जबकि राहुल चाहर, महीश तीक्षणा और मुजीब उर रहमान शुरुआती नीलामी में नहीं बिके. सीएसके ने अकील हुसैन को दो करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया. इस छोटी नीलामी में कुल 359 खिलाड़ी (246 भारतीय और 113 विदेशी खिलाड़ी) शामिल हैं, जिसमें 10 फ्रेंचाइजी अधिकतम 77 खिलाड़ियों के लिए बोली लगा रही हैं, जिनमें से 31 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकांग्रेस ने आदिवासी क्षेत्रों में खनन के लिए बड़े पैमाने पर वनों की कटाई का आरोप लगाया
Next Article जयशंकर दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल पहुंचे; शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता करेंगे
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

कल से शुरू सुशासन तिहार 2026 : 1 मई से 10 जून तक प्रदेश भर में चलेगा अभियान

April 30, 2026

जब ‘बेटा’ बना ‘पोता’: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ट्विस्ट जिसने सबको चौंका दिया – |

April 30, 2026

ED का बड़ा एक्शन: भिलाई से बिलासपुर तक छापों की झड़ी, उद्योगपति-सराफा कारोबारियों के ठिकाने खंगाले

April 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.