Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

मेरी भूमिका रक्षात्मक गेंदबाजी करना और विकेट लेना है: सैंटनर

January 29, 2026

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»PM Modi: भारत-इथियोपिया के रिश्ते हुए और मजबूत, अब दोनों देश बने रणनीतिक साझेदार; आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
International

PM Modi: भारत-इथियोपिया के रिश्ते हुए और मजबूत, अब दोनों देश बने रणनीतिक साझेदार; आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
PM Modi: भारत-इथियोपिया के रिश्ते हुए और मजबूत, अब दोनों देश बने रणनीतिक साझेदार; आठ समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

India-Ethiopia Strategic Partnership: भारत और इथियोपिया के ऐतिहासिक संबंधों ने मंगलवार को नई ऊंचाई छू ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली के बीच व्यापक वार्ता के बाद दोनों देशों ने आपसी रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का फैसला किया। इस कदम को भारत-अफ्रीका संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रीय महल में औपचारिक स्वागत दिया गया, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती नजदीकी का संकेत है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद कहा कि भारत और इथियोपिया अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा, नई गति और नई गहराई लाएगा। बातचीत में अर्थव्यवस्था, तकनीक, रक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता निर्माण और बहुपक्षीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत को इथियोपिया के समर्थन के लिए प्रधानमंत्री अली का आभार भी जताया।

हजारों साल पुराने रिश्तों पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इथियोपिया के बीच हजारों वर्षों से संपर्क, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान रहा है। दोनों देश भाषाओं और परंपराओं से समृद्ध हैं और विविधता में एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लोकतांत्रिक शक्तियां हैं, जो शांति और मानव कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्लोबल साउथ के साझेदार के रूप में भारत और इथियोपिया अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं।

आठ अहम समझौते, सहयोग को नई धार
इस मौके पर दोनों देशों के बीच आठ अहम समझौते और करार हुए। इनमें रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी में अपग्रेड करना, सीमा शुल्क सहयोग, इथियोपिया के विदेश मंत्रालय में डेटा सेंटर की स्थापना, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन प्रशिक्षण, जी20 के तहत कर्ज पुनर्गठन, आईसीसीआर छात्रवृत्तियों की संख्या बढ़ाना, इथियोपियाई छात्रों के लिए एआई शॉर्ट कोर्स और मातृ व नवजात स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत ने इथियोपिया के छात्रों के लिए छात्रवृत्तियों की संख्या दोगुनी करने का फैसला किया है।

अफ्रीकी संघ और जी20 का जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इथियोपिया में अफ्रीकी संघ का मुख्यालय होना इसे अफ्रीकी कूटनीति का केंद्र बनाता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थायी सदस्य बनाया गया था। यह कदम समावेशी वैश्विक व्यवस्था की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इथियोपिया का भरोसा और निवेश संबंध
इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद अली ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, कूटनीति, शिक्षा, संस्कृति और परंपराओं के जरिए हजारों साल पुराने रिश्ते हैं। उन्होंने भारत के उस संदेश की सराहना की जिसमें कहा गया है कि अफ्रीका की प्राथमिकताएं ही साझेदारी का आधार होनी चाहिए। अली ने बताया कि इथियोपिया की अर्थव्यवस्था मजबूत प्रदर्शन कर रही है और भारत उसके लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्रोत है। देश में 615 से अधिक भारतीय कंपनियां निवेश कर रही हैं, जिससे भरोसे की मजबूत नींव बनी है।

प्रधानमंत्री मोदी को इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ प्रदान किया गया। वह यह सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष बने। दोनों प्रधानमंत्रियों ने फ्रेंडशिप पार्क और फ्रेंडशिप स्क्वायर का दौरा भी किया। अनौपचारिक बातचीत के दौरान इथियोपियाई कॉफी पर चर्चा हुई और एक विशेष पहल के तहत प्रधानमंत्री अली स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को होटल तक लेकर गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इथियोपिया का स्वागत अविस्मरणीय रहा और भारतीय समुदाय ने गहरी आत्मीयता दिखाई। बुधवार को वह इथियोपिया की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे और ‘लोकतंत्र की जननी’ के रूप में भारत की यात्रा और ग्लोबल साउथ में भारत-इथियोपिया साझेदारी की भूमिका पर अपने विचार रखेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleरूस के युद्ध समाप्त करने के लिए शांति प्रस्ताव को कुछ दिनों में अंतिम रूप दिया जाएगा : जेलेंस्की
Next Article छत्तीसगढ़: 12 साल से फाइलों में कैद बीजापुर बायपास, बढ़ता ट्रैफिक–दुर्घटनाएं और शासन की चुप्पी, बेहाल हुआ शहर
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

भारतीय मूल के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी, तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या की

January 24, 2026
International

‘बाहर के लोगों ने की हिंसा’, प्रदर्शन को लेकर ईरान का बड़ा दावा; कहा- थोपा गया तो युद्ध के लिए तैयार

January 24, 2026
International

ईरान के शीर्ष अभियोजक ने 800 कैदियों की फांसी रोकने के ट्रंप के दावे को खारिज किया

January 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202546 Views

चपरासी से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के आरोप में एक प्रिंसिपल और प्रोफेसर निलंबित

April 8, 202543 Views
Our Picks

मेरी भूमिका रक्षात्मक गेंदबाजी करना और विकेट लेना है: सैंटनर

January 29, 2026

रोहित ने कहा टी20 विश्व कप में अर्शदीप और हार्दिक होंगे सफलता की कुंजी

January 28, 2026

आईसीसी टी20: सूर्यकुमार सातवें स्थान पर, अभिषेक शीर्ष पर कायम; ईशान, दुबे और रिंकू ने लगाई लंबी छलांग

January 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.