Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया, ढाका में अपने मिशन को सुरक्षा महैया कराने की मांग की
International

भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया, ढाका में अपने मिशन को सुरक्षा महैया कराने की मांग की

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 17, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब किया, ढाका में अपने मिशन को सुरक्षा महैया कराने की मांग की
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली/ढाका. भारत ने बुधवार को बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हमीदुल्ला को तलब करके ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न करने की कुछ चरमपंथी तत्वों की साजिश को लेकर विरोध दर्ज कराया. नयी दिल्ली ने बांग्लादेश में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की और स्वतंत्र, निष्पक्ष व विश्वसनीय संसदीय चुनाव कराने की अपनी मांग को दोहराया. चुनाव 12 फरवरी को होने हैं.

मामले से परिचित लोगों के अनुसार, हामिदुल्ला को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और उन्हें एक औपचारिक राजनयिक नोटिस सौंपा गया. उन्होंने बताया कि कुछ चरमपंथी तत्वों द्वारा ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग के आसपास विरोध प्रदर्शन करने की योजना की घोषणा के बाद भारत ने यह कार्रवाई की है.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि ”बांग्लादेश में हाल की कुछ घटनाओं को लेकर चरमपंथी तत्वों द्वारा गढ़ी जा रही झूठी कहानी को भारत पूरी तरह खारिज करता है.” हमीदुल्ला को तलब किए जाने के तुरंत बाद विदेश मंत्रालय ने कहा, ”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो इन घटनाओं की गहन जांच की है और न ही इनके संबंध में भारत के साथ कोई ठोस सबूत साझा किए हैं.” विदेश मंत्रालय ने कहा कि उच्चायुक्त हमीदुल्ला को बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा माहौल को लेकर भारत की गंभीर चिंताओं से अवगत कराया गया.

मंत्रालय ने कहा, ”खासतौर पर उनका (हमीदुल्ला का) ध्यान कुछ चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों की ओर दिलाया गया, जिन्होंने ढाका स्थित भारतीय मिशन के आसपास विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.” मंत्रालय ने कहा कि भारत अंतरिम सरकार से अपेक्षा करता है कि वह अपने कूटनीतिक दायित्वों के अनुरूप बांग्लादेश में स्थित मिशनों और कार्यालयों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. विदेश मंत्रालय ने कहा कि नयी दिल्ली बांग्लादेश में शांति और स्थिरता के पक्ष में है.

मंत्रालय ने कहा, ”भारत के बांग्लादेश के लोगों के साथ घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनकी जड़ें मुक्ति संग्राम से जुड़ी हैं और जिन्हें विभिन्न विकासात्मक तथा लोगों के बीच परस्पर संपर्क के जरिए और मजबूत किया गया है.” मंत्रालय ने कहा, ”हम बांग्लादेश में शांति और स्थिरता के पक्षधर हैं और लगातार स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय चुनावों की मांग करते रहे हैं, जो शांतिपूर्ण माहौल में कराए जाएं.” बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने तीन दिन पहले ढाका में भारतीय राजदूत प्रणय वर्मा को तलब किया और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा भारतीय धरती से दिए गए ‘भड़काऊ’ बयानों पर चिंता व्यक्त की. भारत ने स्पष्ट किया कि उसने कभी भी अपनी धरती का इस्तेमाल बांग्लादेश के हितों के प्रतिकूल गतिविधियों के लिए नहीं होने दिया है.

सुरक्षा स्थिति के कारण भारत ने बांग्लादेश की राजधानी में वीजा आवेदन केंद्र बंद किया

बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए बुधवार को अपना कार्यालय बंद कर दिया. ढाका के जमुना फ्यूचर पार्क (जेएफपी) में स्थित आईवीएसी राजधानी में सभी भारतीय वीजा सेवाओं के लिए मुख्य एवं एकीकृत केंद्र है.

आईवीएसी ने एक बयान में कहा, “मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि आईवीएसी जेएफपी ढाका आज अपराह्न दो बजे बंद कर दिया जाएगा.” आईवीएसी ने कहा कि बुधवार को आवेदन जमा करने के लिए निर्धारित ‘अपॉइंटमेंट स्लॉट’ वाले सभी आवेदकों के ‘अपॉइंटमेंट’ बाद की तारीख के लिए पुर्निनर्धारित किए जाएंगे.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत की आर्थिक वृद्धि दर 2025-26 में लगभग 7% रहने का अनुमान: गोपीनाथ
Next Article शुभमन गिल को पैर के अंगूठे में चोट लगी, आखिरी दो टी20 अंतरराष्ट्रीय से बाहर रहने की संभावना
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

चैत्र नवरात्रि में पदयात्रियों की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस ने बनाया विशेष ट्रैफिक कॉरिडोर

March 19, 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के IAS रवि मित्तल पीएमओ में उप सचिव नियुक्त

March 19, 2026

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.