Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»इंडोनेशिया के गेडे प्रियंदना ने एक ओवर में पांच विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
Sports

इंडोनेशिया के गेडे प्रियंदना ने एक ओवर में पांच विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इंडोनेशिया के गेडे प्रियंदना ने एक ओवर में पांच विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

बाली. इंडोनेशिया के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेडे प्रियंदना ने मंगलवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के एक ओवर में पांच विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाया. यह कारनामा उन्होंने कंबोडिया के खिलाफ अपनी टीम की 60 रन की जीत के दौरान किया. आठ मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में सातवें गेंदबाज के रूप में गेंदबाजी करते हुए प्रियंदना ने सिर्फ एक ओवर में एक रन पर पांच विकेट झटक कर शानदार प्रदर्शन किया. प्रियंदना ने इससे पहले इंडोनेशिया के लिए पारी का आगाज करते हुए छह रन बनाए थे. इंडोनेशिया ने पहले टी20 मैच में पांच विकेट पर 167 रन बनाये.

जिसके जवाब में कंबोडिया की टीम 16 ओवर में 107 रन पर आउट हो गयी. कंबोडिया ने 15वें ओवर तक पांच विकेट गंवाये थे लेकिन प्रियंदना ने 16वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर शाह अबरार हुसैन (37), निर्मलजीत सिंह (0) और चान्थोउन रथनाक (0) को आउट कर हैट्रिक पूरी की. ओवर की चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना जबकि उन्होंने इसके बाद वाइड गेंद फेंकी. मोंगदारा सोक (0) और पेल वन्नक (0) को आखिरी दो गेंदों पर आउट करके उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की.

‘ईएसपीएनक्रीकइंफो’ के अनुसार पुरुषों के टी20 में इससे पहले दो बार एक ओवर में पांच विकेट लिए गए हैं. अल-अमीन हुसैन ने 2013-14 में विक्ट्री डे टी20 कप में यूसीबी-बीसीबी एकादश के लिए खेलते हुए एक ओवर में पांच विकेट लिए थे, जबकि पूर्व भारतीय खिलाड़ी अभिमन्यु मिथुन ने 2019-20 में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में हरियाणा के खिलाफ कर्नाटक की ओर से खेलते हुए एक ओवर में पांच विकेट लिए थे.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति: मुख्यमंत्री साय
Next Article उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 42 अंक फिसला, निफ्टी में मामूली बढ़त
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.