Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»शेफाली के आक्रामक अर्धशतक से भारत ने दूसरे महिला टी20 में श्रीलंका को रौंदा
Sports

शेफाली के आक्रामक अर्धशतक से भारत ने दूसरे महिला टी20 में श्रीलंका को रौंदा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 23, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शेफाली के आक्रामक अर्धशतक से भारत ने दूसरे महिला टी20 में श्रीलंका को रौंदा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

विशाखापत्तनम. स्नेह राणा की अगुवाई में स्पिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद शेफाली वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी से भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका को 49 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर 2-0 से बढ.त बना ली. श्रीलंका को नौ विकेट पर 128 रन पर रोकने के बाद भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

शेफाली ने 34 गेंद में नाबाद 69 रन की पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी के दौरान दूसरे विकेट के लिए जेमिमा रोड्रिग्स (15 गेंद में 26 रन) के साथ महज 28 गेंद में 58 रन की साझेदारी की. उन्होंने पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना (11 गेंद में 14 रन) के साथ 20 गेंद में 29 और तीसरे विकेट के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर (12 गेंद में 10 रन) के साथ 24 गेंद में 41 रन की साझेदारी की. इससे पहले स्नेह राणा ने चार ओवर में सिर्फ 11 रन खर्च करते हुए श्रीलंका की कप्तान चामरी अटापट्टू का विकेट चटकाया. उन्हें युवा स्पिनरों वैष्णवी शर्मा और श्री चरनी का अच्छा साथ मिला. इन दोनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट झटके.

र्हिषता समरविक्रमा (32 गेंद में 33 रन) और अटापट्टू (24 गेंद में 31) के उपयोगी योगदान के बावजूद श्रीलंका की टीम कभी भी मैच पर पकड़ नहीं बना सकी. समरविक्रमा ने तीसरे विकेट के लिए हसिनी परेरा (22) के साथ 44 रन की साझेदारी की जबकि अटापट्टू ने इससे पहले परेरा के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन जोड़े थे.

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना (14) ने काव्या कविंदी के खिलाफ दूसरे ओवर मे चौका और फिर मल्की मदारा के खिलाफ छक्का जड़ आक्रामक शुरुआत की लेकिन चौथे ओवर की पहली गेंद पर कविशा दिलहारी ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. जेमिमा ने क्रीज पर आते ही चौका जड़ा तो वहीं दूसरे छोर से शेफाली ने इनोका रनवीरा पर लगातार दो चौके जड़े. उन्होंने छठे ओवर में अटापट्टू के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौका, छक्का और चौका लगाकर पावरप्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 68 रन तक पहुंचा दिया.

दूसरे छोर से जेमिमा ने रनवीरा के खिलाफ चौका और छक्का जड़ रन गति को बनाये रखा. जेमिमा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में काव्या की गेंद पर कविशा को कैच दे बैठीं. जेमिमा के आउट होने का शेफाली पर कोई असर नहीं पड़ा और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम ने नौवें ओवर में ही रनों का शतक पूरा कर लिया.

उन्होंने अगले ओवर में काव्या के खिलाफ लगातार दो चौके के साथ 27 गेंद में इस प्रारूप का अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया.
स्कोर बराबर होने के बाद हरमनप्रीत मदारा की गेंद पर बोल्ड हो गयी लेकिन रिचा घोष ने एक रन चुराकर टीम को जीत दिला दी. इससे पहले गेंदबाजी करने के फैसले के बाद क्रांति ने पहले ओवर में ही विष्मी गुणारत्ने (एक) को आउट कर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई . अटापट्टू ने हालांकि उनके अगले ओवर में चौका और छक्का जड़ने के बाद अरुंधति रेड्डी के खिलाफ डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के ऊपर से गेंद को दर्शकों के दर्शन कराये.

अटापट्टू छठे ओवर में दीप्ति शर्मा के बीमार होने के कारण टीम में आयी राणा के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अमनजोत कौर को कैच दे बैठीं जिससे भारतीय गेंदबाजों ने राहत की सांस ली. क्रीज पर आयी समरविक्रमा ने वैष्णवी शर्मा का आठवें ओवर में स्वागत हैट्रिक चौके के साथ किया. दूसरे छोर से परेरा ने क्रांति के खिलाफ चार रन के साथ रनगति को बनाये रखा. राणा का अगला ओवर मेडन रहा जिससे 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 66 रन था.

भारतीय गेंदबाजों ने इसके बाद बाउंड्री लगाने से बल्लेबाजों को रोके रखा जिसका फायदा श्री चरणी को परेरा के विकेट के रूप में मिला.
समरविक्रमा ने 17वें ओवर में श्रीचरणी की गेंद पर चौके के साथ श्रीलंका के रनों का शतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर अमनजोत के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गयी.

वैष्णवी ने अगले ओवर में नीलाक्षी डिसिल्वा (दो) को श्री चरणी के हाथों कैच कराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली सफलता हासिल करने के बाद आखिरी ओवर में शशिनी गम्हानी को खाता खोले बिना चलता किया. पिछले मैच में खराब क्षेत्ररक्षण करने वाली भारतीय टीम ने इस मुकाबले में कुछ शानदार कैच लपकने के अलावा श्रीलंका के तीन बल्लेबाजों को रन आउट किया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन
Next Article भूख हड़ताल कर रहे फलस्तीन समर्थकों के समर्थन के दौरान ग्रेटा थनबर्ग लंदन में गिरफ्तार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.