Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»शारदुल की शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने छत्तीसगढ़ को हराया
Sports

शारदुल की शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने छत्तीसगढ़ को हराया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
शारदुल की शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने छत्तीसगढ़ को हराया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जयपुर. कप्तान शारदुल ठाकुर की शानदार गेंदबाजी से मुंबई ने विजय हजारे वनडे ट्रॉफी के ग्रुप सी मैच में सोमवार को यहां छत्तीसगढ़ को नौ विकेट से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी की. टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने के बाद शारदुल ने सुबह में तेज गेंदबाजों की मददगार परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पांच ओवर के अंदर छत्तीसगढ़ का स्कोर चार विकेट पर 10 रन कर दिया.

कप्तान अमनदीप खरे (63) और अजय मंडल (46) के बीच पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी के बावजूद छत्तीसगढ़ की टीम शुरुआती झटकों से कभी नहीं उबर सकी. टीम 38.1 ओवर में 142 रन पर आउट हो गयी. शारदुल ने खेल के शुरुआती आधे घंटे में छत्तीसगढ़ के खिलाफ कहर बरपाया तो वहीं वामहस्त स्पिनर शम्स मुलानी ने आखिरी छह में से पांच विकेट झटक कर छत्तीसगढ़ की पारी को सस्ते में समेटने में योगदान दिया. मुलानी ने 31 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे छत्तीसगढ़ ने अंतिम छह विकेट 27 रन के अंदर गंवा दिये.

अंगकृष रघुवंशी (66 गेंदों पर 68 नाबाद) और अनुभवी सिद्धेश लाड (42 गेंदों पर 48 नाबाद) ने दूसरे विकेट के लिए 102 रन की अटूट साझेदारी कर महज 24 ओवरों में ही मुंबई को नौ विकेट से एकतरफा जीत दिला दी. मुंबई को एकमात्र झटका ईशान मूलचंदानी के आउट होने से लगा जो 19 रन बनाकर हर्ष यादव की गेंद पर आउट हुए. मुंबई तीन मैचों में इतनी ही जीत से 12 अंक के साथ ग्रुप सी की तालिका में शीर्ष पर है.

पुखराज मान की 110 रन की पारी से सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को सात रन से हराया. रामकृष्ण घोष (42 रन पर सात विकेट) की कमाल की गेंदबाजी के बावजूद हिमाचल प्रदेश की टीम 49.4 ओवर में आउट होने से पहले 271 रन बनाने में सफल रही. अंकित बावने (97) की क्रीज पर मौजूदगी ने महाराष्ट्र को मैच में बनाये रखा था लेकिन 48वें ओवर में उनके आउट होने के साथ टीम की पारी लड़खड़ा गयी.

रोहित कुमार और आर्यमान धालीवाल के दो-दो विकेट से महाराष्ट्र 50 ओवर में 264 रन पर आउट हो गया. ललित यादव की 111 गेंदों पर खेली गई नाबाद 131 रनों की शानदार पारी की बदौलत गोवा ने सिक्किम पर 62 रनों की बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपना अजेय अभियान जारी रखा. यादव ने अपनी पारी में 14 चौके लगाए और गोवा को आठ विकेट पर 309 रन के स्कोर तक पहुंचाया. यह सिक्किम के लिए काफी साबित हुआ क्योंकि सिक्किम की टीम 50 ओवरों में सात विकेट पर 247 रन ही बना सकी.

कप्तान कुणाल चंदेला की 118 रनों की तूफानी पारी की मदद से उत्तराखंड ने पंजाब को पांच विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत का खाता खोला. पंजाब ने सलिल अरोरा (65) और कृष भगत (51) के अर्धशतकों की बदौलत आठ विकेट पर 269 रन बनाये. चंदेला की शानदार बल्लेबाजी से उत्तराखंड ने 47.4 ओवर में लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजशपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एमओयू किया गया
Next Article श्रीलंका ने चक्रवात दित्वा से क्षतिग्रस्त पुलों, रेलमार्गों के पुनर्निर्माण के लिए चीन से मदद मांगी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026
Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

Breaking : दुर्ग में बड़े बिल्डर चतुर्भुज राठी के घर ED का छापा, जांच जारी

April 30, 2026

क्रिकेट से ज्यादा राजनीति? खिलाड़ियों के चयन पर उठे गंभीर सवाल

April 30, 2026

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.