Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»हरमनप्रीत के अर्धशतक से भारत जीता, श्रीलंका को 5-0 से हराकर किया सूपड़ा साफ किया
Sports

हरमनप्रीत के अर्धशतक से भारत जीता, श्रीलंका को 5-0 से हराकर किया सूपड़ा साफ किया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniDecember 30, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
हरमनप्रीत के अर्धशतक से भारत जीता, श्रीलंका को 5-0 से हराकर किया सूपड़ा साफ किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तिरुवनंतपुरम. कप्तान हरमनप्रीत कौर के जुझारू अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने पांचवें और अंतिम महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां श्रीलंका को 15 रन से हराकर पांच मैच की श्रृंखला में 5-0 से क्लीनस्वीप किया.
भारत ने किसी द्विपक्षीय श्रृंखला में स्वेदश में पहली और कुल तीसरी बार 5-0 से किसी टीम का सूपड़ा साफ किया है. श्रीलंका को पहली बार इस अंतर से हार का सामना करना पड़ा है.

भारत के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम हसिनी परेरा (65 रन, 42 गेंद, आठ चौके, एक छक्का) और इमेशा दुलानी (50 रन, 39 गेंद, आठ चौके) के अर्धशतक और दोनों के बीच दूसरे विकेट की 79 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी.

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, श्री चरणी और अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट चटकाया.
हरमनप्रीत ने 43 गेंद में नौ चौकों और एक छक्के से 68 रन की पारी खेलने के अलावा अमनजोत (21) के साथ छठे विकेट के लिए 61 रन जोड़कर भारत को सात विकेट पर 175 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. अरुंधति ने अंत में 11 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से नाबाद 27 रन बनाए.

श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी (11 रन पर दो विकेट), कप्तान चामरी अटापट्टू (21 रन पर दो विकेट) और रश्मिका सेवांडी (42 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका ने दूसरे ओवर में ही कप्तान चामरी (02) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने अरुंधति की गेंद पर दीप्ति शर्मा को कैच थमाया. हसिनी और इमेशा ने पावर प्ले में टीम का स्कोर एक विकेट पर 48 रन तक पहुंचाया.

इमेशा ने दीप्ति पर लगातार दो चौकों के अलावा अरुंधति और स्नेह की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. इमेशा और हसिनी ने पावर प्ले के बाद स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी. दोनों ने हालांकि खराब गेंदों को सबक सिखाने में भी कोताही ही नहीं बरती. इमेशा ने वैष्णवी पर लगातार दो चौकों और फिर एक रन के साथ सिर्फ 38 गेंद में अपना पहला टी20 अर्धशतक पूरा किया. हरमनप्रीत ने इसके बाद गेंद अमनजोत को थमाई जिन्होंने पहली ही गेंद पर इमेशा को शेफाली के हाथों कैच कराके भारत को बड़ी सफलता दिलाई.

श्रीलंका के रनों का शतक 14वें ओवर में पूरा हुआ लेकिन इसी ओवर में दीप्ति ने निलाक्षिका सिल्वा (03) को पगबाधा कर दिया.
वैष्णवी ने अगले ओवर में कविशा दिलहारी (05) को बोल्ड करके श्रीलंका को चौथा झटका दिया. श्रीलंका को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 64 रन की दरकार थी. हसिनी ने अमनजोत की गेंद पर एक रन के साथ अपने 89वें मैच में पहला अर्धशतक पूरा किया. हसिनी ने श्री चरणी की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गईं.

श्रीलंका ने विकेटकीपर बल्लेबाज कौशिनी नुथ्यानग्ना (01) और र्हिषता समरविक्रम के विकेट लगातार गेंद पर गंवाए जिससे उसकी जीत की उम्मीदें टूट गईं. टीम को अंतिम दो ओवर में 34 रन की जरूरत थी जो उसके लिए पहाड़ जैसा लक्ष्य साबित हुआ. इससे पहले चामरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद भारत ने फॉर्म में चल रही शेफाली वर्मा (05) का विकेट दूसरे ओवर में ही गंवा दिया जिनका लॉन्ग ऑन पर इमेशा दुलानी ने शानदार कैच लपका.

पदार्पण कर रही सलामी बल्लेबाज जी कमालिनी (12) और हरलीन देओल ने माल्की मदारा और निमाशा मीपागे पर चौके जड़े.
कविशा ने कमालिनी को पगबाधा करके भारत को दूसरा झटका दिया. भारत ने पावर प्ले में दो विकेट पर 40 रन बनाए. रश्मिका ने हरलीन (13) को बोल्ड करके भारत का स्कोर तीन विकेट पर 41 रन किया. हरमनप्रीत ने इनोका रणवीरा पर तीन चौकों के साथ आठवें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया लेकिन ऋचा घोष सिर्फ पांच रन बनाने के बाद चामरी की गेंद पर विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यानग्ना को कैच दे बैठीं. चामरी ने दीप्ति शर्मा (07) को निमाशा के हाथों कैच कराके भारत को पांचवां झटका दिया.

अमनजोत कौर (21) ने 14वें ओवर में निमाशा पर चौके के साथ 31 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया जबकि हरमनप्रीत ने भी गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. हरमनप्रीत ने अगले ओवर में चामरी पर लगातार दो चौकों और एक रन के साथ 35 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और टीम का स्कोर 100 रन पार पहुंचाया.

हरमनप्रीत ने इनोका की लगातार गेंदों पर भी छक्का और चौका मारा. अमनजोत ने रश्मिका पर छक्का मारा लेकिन अगली गेंद पर कविशा को कैच दे बैठीं. कविशा ने अगले ओवर में हरमनप्रीत को बोल्ड करके भारत को बड़ा झटका दिया. अरुंधति ने अंतिम ओवर में मदारा की लगातार गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के साथ टीम का स्कोर 170 रन के पार पहुंचाया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleदुर्ग जिले में जाली नोट छापने और इस्तेमाल करने के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार
Next Article जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत: सरकार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026 पर मौसम का खतरा, मैच रद्द होने का बढ़ा डर » Fourth Eye News

April 25, 2026
Sports

क्रिकेट में बदलाव का दौर क्या खत्म हो रहा स्टार सिस्टम

April 24, 2026
Sports

IPL में तूफान क्या एक खिलाड़ी ने बदल दिया पूरा गेम » Fourth Eye News

April 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202547 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

वीकेंड होगा धमाकेदार: OTT पर आ रही हैं 8 जबरदस्त फिल्में और सीरीज, हर मूड के लिए पूरा एंटरटेनमेंट पैक – |

April 29, 2026

शासकीय कर्तव्यों की उपेक्षा और अनुशासनहीनता बरतने पर पर व्याख्याता निलंबित

April 29, 2026

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के अहम फैसले: शहरी गैस वितरण नीति को मंजूरी

April 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.